तवलीन के मुताबिक, "रैली 4 बजे शुरू हुई थी, अटल जी की बारी आते-आते रात के 9 से ज्यादा का समय हो गया, लेकिन इसके बावजूद उनको सुनने वाले हजारों की संख्या में डटे रहें।'' सरकार की मंशा साफ थी, वह नहीं चाहती थी कि लोग विपक्ष या वाजपेयी के भाषण सुनने पहुंचे। लेकिन वाजपेयी का जादू ही ऐसा था कि लोगों के लिए उनसे बढ़कर और कुछ नहीं था। नतीजा सरकार की एंटरटेनमेंट ट्रिक पूरी तरह फेल हो गई और बड़ी संख्या में लोगों ने अपने प्रिय नेता का भाषण सुना भी और सराहा भी।