21 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जम्मू-कश्मीर में जल्द होंगे विधानसभा चुनाव, उपराज्यपाल ने की घोषणा

जल्द होंगे J&K Assembly Election राज्यपाल ने की घोषणा केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद पहली बार होंगे चुनाव

less than 1 minute read
Google source verification
kashmiri-women-stand-in-queues_50094d24-e320-11e9-939f-ba4a7f73df5c.jpg

नई दिल्ली। आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद केंद्र शासित प्रदेश बने जम्मू-कश्मीर में जल्द विधानसभा चुनाव करवाए जाएंगे। यह घोषणा उपराज्यपाल जीसी मुर्मू ने गुरुवार को की। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में केंद्र शासन होने के साथ-साथ अपनी विधानसभा भी होगी और यहां जनप्रतिनिध चुने जाने की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी।

दरअसल मुर्मू जिला रियासी में पुलिस ट्रेनिंग सेंटर तलवाड़ा में पुलिस जवानों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने घाटी में पुलिस की कार्यप्रणाली की भी सराहना की।

महाराष्ट्र में सियासी संकट के बीच शरद पवार ने छोड़ी मुंबई, इस शहर में जाकर बोले..

उपराज्यपाल ने कहा कि राज्य में आतंकवाद को जड़ से समाप्त करने के लिए पुलिस बेहतर काम कर रही है। इसके जवान अपनी जान की परवाह किए बिना लोगों की सुरक्षा को यकीनी बना रहे हैं। पुलिस जवानों को जो भी दायित्व सौंपा गया, वे उससे कभी पीछे नहीं हटे।

शांति पूर्ण तरीके से करवाए जाएंगे चुनाव
उपराज्यपाल ने ये भी कहा कि जल्द ही जम्मू-कश्मीर पुलिस के कंधों पर और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी डाली जाएगी। ये जिम्मेदारी होगी राज्य में जल्द शांतिपूर्वक चुनाव करवाना।

आपको बता दें कि अगले साल फरवरी में ही दिल्ली विधानसभा के चुनाव हो सकते हैं। ऐसे में हो सकता है चुनाव आयोग इसी के आसपास या साथ में जम्मू-कश्मीर के भी चुनाव घोषित कर दे।