31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महाराष्ट्र में सियासी संकट के बीच शरद पवार पहुंचे नागपुर, किया ये काम

Maharashtra Politics सियासी संग्राम छोड़ नागपुर पहुंचे शरद पवार बारिश से प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा बीजेपी-शिवसेना में चल रहे सियासी बाण
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 14 Nov 2019, 1:09 PM IST

sharad.jpg

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में नई सरकार के गठन पर पूरे देश की नजरें टिकी हैं। क्योंकि विधानसभा चुनाव के परिणाम के 17 दिन बाद भी प्रदेश में सरकार नहीं बन पाई। यही नहीं अब तो राष्ट्रपति शासन भी लागू कर दिया गया। इस बीच जो बड़ी खबर सामने आ रही है वो ये कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार महाराष्ट्र की राजनीति से दूर दूसरे काम में व्यस्त हो गए हैं।

एक तरफ सबकी नजरें टिकी हैं कि एनसीपी जल्द कोई बड़ा फैसला ले सकती है। वहीं दूसरी तरफ शरद पवार किसानों की सुध लेने नागपुर गए हैं।

महाराष्ट्र में बदला सियासी समीकरण, काम कर गया अमित शाह का आखिरी दांव, यहां 15 विधायकों ने थामा बीजेपी का दामन

आपको बता दें कि शरद पवार ने एक समिति का गठन किया है जो प्रदेश में सरकार बनाने के फॉर्मूले पर काम कर रही है। शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के समर्थन वाली सरकार में क्या समीकरण होंगे इस पर भी लगातार चर्चाओं का दौर जारी है। लेकिन इन सबके बीच शरद पवार का नागपुर जाकर खेतों में किसानों की सुध लेना चौंकाने वाला है।
वहीं शरद पवार का कहना है कि बारिश से प्रभावित उन क्षेत्रों का दौरा किया जहां फसलों को नुकसान पहुंचा है।
आपको बता दें कि महाराष्ट्र सियासी संकट के बीच राजनीतिक दलों की बयानबाजियां बदस्तूर जारी हैं। एक तरफ बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने साफ किया है कि शिवसेना से कोई भी वायदा नहीं किया था, तो दूसरी तरफ शिवसेना ने भी अमित शाह पर झूठ बोलने का आरोप लगाया है।

बड़ी खबरें

View All

राजनीति