वहीं तीन चरणों के मतदान में सूबे के कुछ जिलों को छोड़ दिया जाए तो बंपर वोटिंग हुई है। स्थानीय लोगों ने स्थानीय मुद्दों को लेकर मतदान किया। इससे पहले 10 अक्टूबर को तीसरे चरण में शहरी निकाय के 96 वॉर्डों के लिए मतदान हुआ। इन वॉर्डों में अधिकांश अलगाववादी बाहुल्य वाले और कुछ दक्षिण कश्मीर के इलाके में आते थे। इस दौरान जम्मू क्षेत्र के कठुआ, उधमपुर, किश्तवाड़, रियासी, डोडा और रामबन जिलों में और घाटी के अनंतनाग, कुपवाड़ा, श्रीनगर, बारामूला, बांदीपोरा, बडगाम और कुलगाम जिलों में स्थापित 544 मतदान केंद्रों पर मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया था।