9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गुलाम नबी आजाद के बाद कांग्रेस को एक और बड़ा झटका, जम्मू-कश्मीर में 64 नेताओं ने एक साथ दिया इस्तीफा

कांग्रेस के लिए मुश्किलों का दौर खत्म होने के नाम ही नहीं ले रहा है। हाल में पार्टी के कद्दावर नेता गुलाम नबी आजाद के इस्तीफे ने पार्टी और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की बहुत किरकिरी करवाई। इस बीच कांग्रेस को एक और बड़े झटके की खबर सामने आई है।

2 min read
Google source verification
Jammu Kashmir Many Congress Leaders Resignation From Congress and May Join Ghulam Nabi Azad New Party

Jammu Kashmir Many Congress Leaders Resignation From Congress and May Join Ghulam Nabi Azad New Party

कांग्रेस की राजनीतिक जमीन लगातार खिसकती जा रही है। चुनावों में खराब प्रदर्शन के बाद ही नेताओं का पार्टी छोड़ने का सिलसिला भी लगातार जारी है। हाल में पार्टी के दिग्गज नेता गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस को अलविदा कह दिया। अपने इस्तीफे में उन्होंने शीर्ष नेतृत्व पर भी कई सवाल खड़े किए। लेकिन कांग्रेस की मुश्किलें यही खत्म नहीं हो रही। अब खबर आई है कि जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस को बड़ा झटका लगने वाला है। यहां एक दो नहीं बल्कि 64 नेताओं ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। खबर ये भी है कि, ये सभी नेता कांग्रेस छोड़कर गुलाम नबी आजाद की नई पार्टी में शामिल होंगे। गुलाम नबी आजाद की मौजूदगी में ही इन सभी नेताओं ने इस्तीफा दिया है।


जम्मू कश्मीर में जल्द ही कांग्रेस से नेताओं के इस्तीफों की झड़ी लग गई है। जम्मू कश्मीर में पूर्व डिप्टी सीएम तारा चंद, पूर्व मंत्री माजिद वानी, मनोहर लाल शर्मा समेत 64 बडे़ नेताओं ने इस्तीफा दे दिया। इस मौके पर तारा चंद ने कहा कि, हम खुश हैं कि गुलाम नबी आजाद अपनी नई पार्टी बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि, एक बार फिर कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने हमने बात करने की जहमत नहीं उठाई।

कांग्रेस आलाकमान को नेताओं की समस्याओं से कोई मतलब ही नहीं है। हमारी परेशानियों को लेकर किसी ने भी हमने बात करने तक की जरूरत नहीं समझी और ना ही संपर्क किया।

यह भी पढ़ें - Ghulam Nabi Azad ने कहा- चापलूसी करने वाले मुझ पर आरोप लगा रहे, इस्तीफा देने से पहले तीन रात सो नहीं पाया


राजानीतिक गलियारों में ये चर्चा जोरों पर है कि आने वाले रविवार 4 सितंबर को ये सभी नेता गुलाम नबी आजाद के नेतृत्व वाली नई पार्टी जॉइन करेंगे।



इससे पहले गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस से इस्तीफे के बाद पार्टी नेताओं की ओर से किए जा रहे वार पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि, जो लोग भी मुझ पर आरोप लगा रहे हैं वे सब चापलूस हैं।

गुलाम नबी आजाद ने कहा कि, कांग्रेस में अब रिमोट कंट्रोल मॉडल पर सरकार चल रही है। राहुल गांधी अपने सुरक्षाकर्मियों से सलाह लेकर फैसले ले रहे हैं। आजाद ने कांग्रेस के बदतर हालातों के लिए राहुल गांधी को जिम्मेदार बताया। उन्होंने कहा कि, जब 'मैंने कांग्रेस से इस्तीफा दिया तो उसके तीन रात पहले मैं सो नहीं सका।'

यह भी पढ़ें - गुलाम नबी आजाद की भाजपा को जरूरत नहीं