7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जम्मू-कश्मीर: धारा-370 पर राज्यसभा में PDP सांसदों का हंगामा, संविधान और कपड़े फाड़े

पीडीपी सांसदों ने राज्यसभा में संविधान फाड़ा मार्शलों ने पीडीपी सांसदों को बाहर किया धारा- 370 के विरोध में पीडीपी सांसदों ने जमकर काटा बवाल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Kaushlendra Pathak

•

Updated: 5 Aug 2019, 1:16 PM IST

pdp mp

नई दिल्ली। मोदी सरकार 2.0 ने ऐतिहासिक फैसला लेते हुए जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने का प्रस्ताव राज्यसभा में पेश किया। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सदन के अंदर जैसे ही धारा 370 हटाने का संकल्प पेश किया, विपक्षी दिलों का हंगामा शुरू हो गया। इस संकल्प के विरोध में विपक्षी दलों के नेताओं ने मोदी सरकार और गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

पढ़ें- Live Blog: धारा 370 खत्म करने की सिफारिश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा

पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: क्या है धारा- 370 और आर्टिकल 35A?

वहीं, मोदी सरकार के इस फैसले के विरोध में पीडीपी सांसद ने सदन के अंदर जमकर बवाल काटा। पीडीपी राज्यसभा सांसद नाजिर अहमद और फैय्याज ने सदन के भीतर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपने कपड़े तक फाड़ डाले। दोनों सांसदों ने हाथ में काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन भी किया। इसके अलावा संविधान की कॉपी को दोनों सांसदों ने फाड़ दिया। इसके बाद भाजपा के सांसदों ने पीडीपी के सांसदों रोकने की कोशिश की और सदन के अंदर मारपीट की नौबत आ गई। सदन में सुरक्षाकर्मियों (मार्शलों) ने पीडीपी के दोनों सांसदों को उठाकर सदन के बाहर कर दिया।

पढ़ें- जानिए उस दस्तावेज की 10 बातें, जिसने जम्मू-कश्मीर को भारत का हिस्सा बनाया

सभापति वेंकैया नायडू ने संविधान की प्रति फाड़ने की घोर निंदा की। इसके बाद विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने अनुछेद 370 हटाने के मोदी सरकार के प्रस्ताव का विरोध किया और कहा कि भाजपा ने और मोदी सरकार ने संविधान की हत्या की है।

इससे पहले गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि अनुछेद 370 ऐतिहासिक है लेकिन जो मैं आज संकल्प लाया हूं, वे भी ऐतहासिक है। 370 की वजह से जम्मू कश्मीर के लोग गरीबी में जी रहे थे। जम्मू कश्मीर में तीन परिवार ने इतने सालों तक राज्यों को लूटा है। हम यह बर्दाश्त नहीं करेंगे।