
गीतकार जावेद अख्तर
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव ( Delhi Assembly Elections ) में आम आदमी पार्टी ( AAP ) ने बहुमत से जीत दर्ज कराई। वहीं सत्तारूढ़ पार्टी को जीत की बधाई देने के लिए गीतकार जावेद अख्तर ( Javed Akhtar ) भी आप संयोजक अरंविद केजरीवाल से मुलाकात की। इससे पहले उन्होंने राज्यसभा सांसद संजय सिंह ( Rajya Sabha MP Sanjay Singh ) से उनके आवास पर उनसे मुलाकात की। इसके साथ ही वरिष्ठ गीतकार आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ( Arvind Kejriwal ) से भी मिल सकते हैं।
पार्टी ने बताया कि शायर और गीतकार जावेद अख्तर आम आदमी पार्टी (आप) को जीत की बधाई देने लिए आए थे। आपको बता दें कि अरविंद केजरीवाल 16 फरवरी (रविवार) को तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। दिल्ली सरकार का शपथ ग्रहण कार्यक्रम रामलीला मैदान में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान अरविंद केजरीवाल के साथ उनके मंत्रिमंडल सहयोगियों को भी शपथ दिलाई जाएगी। केजरीवाल ने सरकार गठन के विषय पर आज बुधवार सुबह दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल से मुलाकात की है।
अरविंद केजरीवाल इससे पहले साल 2013 और 2015 में मुख्यमंत्री पद की शपथ ले चुके हैं। पिछली बार भी अरविंद केजरीवाल ने रामलीला मैदान से ही मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। तीसरी बार मुख्यमंत्री बनने जा रहे आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इस बार भी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह को एक सार्वजनिक आयोजन का रूप देने का निर्णय लिया है।
Updated on:
14 Feb 2020 01:58 pm
Published on:
14 Feb 2020 01:32 pm
बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
