सीट बंटवारे पर नहीं हुई चर्चा
वर्मा ने बताया कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बिहार के मुख्यमंत्री और जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने अपनी कोर कमेटी की यह बैठक बुलाई थी। इस बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी के नेताओं के बीच मंत्रणा हुई और आगे की रणनीति के बारे में चर्चा की गई। लोकसभा चुनाव में सीट बंटवारे के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि अभी इस बारे में चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। जब समय आएगा, तब देखा जाएगा।