नई दिल्ली।बिहार की बेगूसराय संसदीय सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे कन्हैया कुमार हमेशा किसी न किसी बात को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। इस बार कन्हैया सुर्खियों में रोड शो के दौरान मारपीट को लेकर बने हैं। दरअसल, रविवार को बेगूसराय सीट से चुनावी अखाड़े में उतरे कन्हैया कुमार अपने क्षेत्र में समर्थकों के साथ रोड शो निकाल रहे थे। रोड शो के दौरान ग्रामीणों ने उन्हें काले झंडे दिखाए। इसका कन्हैया के समर्थकों ने विरोध किया। इस बात को लेकर सीपीआई समर्थकों और ग्रामीणों के बीच नौबत मारपीट तक पहुंच गई और मौके पर पुलिस को बुलानी पड़ी।