
JP Nadda attack
नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने राहुल गांधी पर प्रहार करते हुए कहा है कि वो पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इससे पहले आज सुबह राहुल गांधी ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर उन्हें घेर लिया था। राहुल गांधी के प्रहार का जवाब खुद भागवत ने तो नहीं दिया, लेकिन बीजेपी के राष्ट्रीय खुद सामने आ गए हैं।
जेपी नड्डा ने कहा कि धारा 370 हम हटाते हैं, एक देश में एक निशान, एक विधान, एक संविधान बन जाता है, लेकिन राहुल गांधी दलील देते हैं कि श्रीनगर के लोगों के साथ अन्याय हुआ और उनकी दलील लेकर इमरान खान हृ में जाते हैं और राहुल की बात करते हैं,ये भारत का प्रतिनिधित्व कर रहें कि पाकिस्तान का?
इससे पहले जेपी नड्डा ने कोरोना संक्रमण काल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बहुत अच्छा काम किया। सभी पार्टियां लॉकडाउन हो गई थी और अभी भी लॉकडाउन हैं लेकिन भाजपा एक अकेली ऐसी पार्टी थी जिसका राजनीतिक पक्ष तो था ही लेकिन कोरोना संक्रमण में पार्टी ने अपना सामाजिक पक्ष भी दिखाया।
Updated on:
25 Oct 2020 03:35 pm
Published on:
25 Oct 2020 03:31 pm
बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
