बताते चलें कि कर्नाटक चुनाव में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला । 222 सीटों पर चुनाव हुए थे से में बहुमत का आंकड़ा 112 सीटों का था। यहां बीजेपी 104 सीटों के साथ पहले, कांग्रेस 78 सीटों के साथ दूसरे और जेडीएस 37 सीटों के साथ तीसरे स्थान पर थी। लेकिन तीनों ही पार्टियां बहुमत से दूर थीं। ऐसे में कांग्रेस ने जेडीएस के साथ मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया था। लेकिन बड़ी पार्टी होने के नाते बीजेपी ने बहुमत का दावा किया था। लेकिन बीजेपी बहुमत साबित करने में सफल नहीं रही और बीजेपी की तरफ से मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले बीएस येदियुरप्पा ने महज ढाई दिनों में ही इस्तीफा दे दिया।