23 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Actress Kangana Ranaut की मुश्किलें बढ़ी, BMC ने ऑफिस पर चस्पा किया नोटिस

Actress Kangana Ranaut के आर्थिक नगरी मुंबई वाले बयान को लेकर विवाद थमना नजर नहीं आ रहा Kangana Ranaut और Shiv Sena में छिड़ी जुबानी जंग के बीच BMC ने कंगना रनौत के ऑफिस पर छापा मारा
2 min read
Google source verification
Actress Kangana Ranaut की मुश्किलें बढ़ी, BMC ने ऑफिस पर चस्पा किया नोटिस

Actress Kangana Ranaut की मुश्किलें बढ़ी, BMC ने ऑफिस पर चस्पा किया नोटिस

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ( Bollywood actress Kangana Ranaut ) के आर्थिक नगरी मुंबई ( Mumbai ) की तुलना पाक अधिकृत कश्मीर ( PoK ) से किए जाने वाले बयान को लेकर विवाद थमना नजर नहीं आ रहा है। अभिनेत्री कंगना रनौत और शिवसेना ( Kangana Ranaut vs Shiv sena) में छिड़ी जुबानी जंग के बीच बृहन्मुंबई नगर निगम ( BMC ) की टीम ने एक्ट्रेस कंगना रनौत के मुंबई स्थित ऑफिस पर छापा मारा है। कंगना के ऑफिस को BMC ने अवैध बताया है। यही नहीं BMC ने कंगना को नोटिस भी भेजा है। यह नोटिस बीएमसी द्वारा कंगना के ऑफिस पर चिपकाया गया है। BMC का कहना है कि कंगना ने अपने ऑफिस में अवैध रूप से पार्टिशन किया है। जिसके चलते बालकनी एरिया को कमरे की तरह इस्तेमाल किया गया है।BMC ने अभिनेत्री के ऑफिस निर्माण के नियमों का उल्लंघन बताया है।

Maharashtra: मातोश्री को उड़ाने की धमकी के बाद NSUI ने फूंका Don Dawood Ibrahim का पुतला

वहीं, अभिनेत्री कंगना रनौत ने ट्वीट कर कहा कि उन्होंने जबरन मेरे ऑफिस को अपने कब्जे में ले लिया, इसका विरोध करने पर उन्होंने मेरे पड़ोसियों को भी परेशान किया। बीएमसी के अधिकारियों ने पड़ोसियों से कहा, वो जो मैडम है उसकी करतूत का परिणाम सबको भरना होगा। मुझे कल सूचित किया गया कि वे मेरी संपत्ति को ध्वस्त कर रहे हैं। ट्वीट के साथ, कंगना ने अपने कार्यालय परिसर में कुछ पुरुषों का एक वीडियो भी पोस्ट किया। अभिनेत्री ने अपने कार्यालय के निर्माण में किसी भी अवैध भागीदारी से इनकार किया है।

Pakistani women journalist की balochistan में गोली मारकर हत्या, पति ने इस लिए उठाया खौफनाक कदम

वहीं, शिवसेना सांसद संजय राउत की ओर से फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत पर आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने पर भारतीय जनता पार्टी की नेशनल यूनिट से भी अब प्रतिक्रिया सामने आई है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव पी. मुरलीधर राव ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को संबोधित करते हुए कहा है कि उद्धव जी, गलत नंबर डायल हो रहा है। मुरलीधर राव ने सोमवार को जारी एक बयान में कहा कि गालीसूचक शब्दों का उपयोग राजनीतिक संवाद में शोभा नहीं देता। भाजपा ने कहा कि यह शब्द ऐसे लोगों के खिलाफ इस्तेमाल हो रहा है, जो सही मायने में मुख्यमंत्री की कुर्सी के दावेदार नेता भी नहीं हैं। वो केवल अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और पालघर मॉब लिंचिंग जैसी घटनाओं में ही न्याय चाहते हैं और स्वच्छ बॉलीवुड की मांग रखते हैं। जबकि बाकि देश से उनको कोई मतलब नहीं है।

बड़ी खबरें

View All

राजनीति

ट्रेंडिंग