27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कर्नाटक चुनाव परिणाम: ये हैं मुख्यमंत्री पद के पांच दावेदार

सबसे बड़ा सवाल ये उठता है कि मुख्यमंत्री कौन बनेगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Kiran Rautela

•

Updated: 15 May 2018, 12:58 PM IST

cm

नई दिल्ली। मंगलवार का दिन कई पार्टियों की किस्मत का फैसला लेकर आएगा। गौरतलब है कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए मतों की गणना जारी है। कर्नाटक की गद्दी पर कौन विराजमान होगा इसका फैसला शाम तक हो जाएगा। हांलाकि शुरुआती रूझानों में भाजपा को बढ़त मिलती दिख रही है साथ अगर यहीं रूझान बने रहते हैं तो भाजपा कर्नाटक में सरकार बना सकती है।

भाजपा-कांग्रेस के अलावा ये भी हैं दौड़ में

जीत मिलने पर सबसे बड़ा सवाल ये उठता है कि मुख्यमंत्री कौन बनेगा। कर्नाटक का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा इस बात का पता शाम तक चल ही जाएगा। बहरहाल, कर्नाटक में सीएम की दौड़ में पांच नाम सामने आ रहे हैं। जिसमें भाजपा की तरफ से बीएस येदियुरप्पा और कांग्रेस की तरफ सिद्धारमैया सीएम की दौड़ में शामिल हैं। इनके अलावा, 3 और ऐसे नाम हैं जो सीएम के दावेदार हैं। और ये तीन नाम भी अहना खास महत्व रखते हैं। क्योंकि अगर किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला तो इन तीनों में से किसी एक को सीएम की गद्दी पर बैठा दिया जाएगा।

भाजपा के उम्मीदवार

भाजपा की तरफ से सीएम के दावेदार बीएस येदियुरप्पा पार्टी की पहली पसंद है। भाजपा को पूरी उम्मीद है कि येदियुरप्पा की भारी मतों से जीत होगी और वो पार्टी और जनता की उम्मीदों पर भी खरे उतरेंगे। बता दें कि सोमवार को येदियुरप्पा ने पूरे भरोसे से कहा था कि कर्नाटक में उनकी ही जीत होगी और वो बहुमत से सरकार बनाएंगे। वहीं येदियुरप्पा ने ये भी बताया कि 15 मई को वो पीएम मोदी से मिलने दिल्ली जाएंगे।

कर्नाटक में कांग्रेस की कमान संभालेंगे ये-

वहीं अगर कांग्रेस के सीएम उम्मीदवार सिद्धारमैया की बात करें तो बहुमत मिलने पर कर्नाटक के तर्ज पर उनकी साख और बढ़ जाएगी। जीतने पर उनका कद और बढ़ जाएगा साथ ही राहुल गांधी और सोनिया गांधी के बाद वो कांग्रेस के तीसरे बड़े नेता बनेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के पद में भी इस जीत से इजाफा होगा। क्योंकि ये पहली जीत होगी जो राहुल के अध्यक्ष बनने पर कांग्रेस को मिलेगी, इससे राहुल गांधी की लीडरशिप पर जवाब उठाने वालों को जवाब मिलेगा।

कर्नाटक चुनाव परिणाम: भाजपा के लिए सेमीफाइनल है कर्नाटक, जीतने पर 2019 में मिलेंगे ये बड़े फायदे

दलित चेहरे में इनका नाम

तीसरे उम्मीदवार की अगर बात करें तो दलित चेहरे में मल्लिकार्जुन खड़गे का नाम 2013 में भी कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री के लिए सामने आता रहा है। बता दें कि खड़गे कर्नाटक की बीदर विधानसभा से हैं। खड़गे कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर भी रह चुके हैं।

ये भी हैं दौड़ में-

अगले उम्मीदवार की बात करें तो कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जी परमेश्वर दलित मुख्यमंत्री के रूप में दौड़ में शामिल हैं। बता दें कि 2013 में कांग्रेस को जीताने में जी परमेश्वर का बड़ा हाथ रहा है। उस समय वो अपनी खुद की सीट नहीं बचा पाए जिससे वो सीएम की दौड़ में पीछे रह गए। लेकिन इस बार एक दलित उम्मीदवार के रूप में उनकी पकड़ मजबूत बनी हुई है।

LIVE कर्नाटक चुनाव परिणाम : रुझानों में BJP को बहुमत, पार्टी दफ्तर में जश्न का माहौल

कांग्रेस इनको देगी अपना समर्थन

जेडीएस भी कर्नाटक में एक महत्वपूर्ण पार्टी है। ऐसे में जेडीएस के कुमारस्वामी भी सीएम की दौड़ में आगे हैं। कुमारस्वामी की संभावनाएं इसलिए प्रबल दिख रही हैं क्योंकि कांग्रेस जेडीएस को बाहर से समर्थन दे सकती है। दरअसल, कांग्रेस किसी भी हालत में भाजपा को सत्ता में नहीं आने देगी ऐसे में कांग्रेस, जेडीएस को अपना प्रबल समर्थन दे सकती है।

बड़ी खबरें

View All

राजनीति

ट्रेंडिंग