9 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य के लिए मांगा एम्स

सीएम पद की शपथ लेने के बाद पहली बार दो दिवसीय दौरे पर दिल्ली पहुंचे कर्नाटक के नवनियुक्त मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इससे पहले उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी, जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और भाजपा अध्यक्ष जे. पी. नड्डा से मुलाकात की।

2 min read
Google source verification
pm_modi_and_bomai.png

Karnataka CM Basavaraj Bommai Meets PM Modi And Other Ministers

नई दिल्ली। कर्नाटक के नवनियुक्त मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई शपथ लेने के बाद पहली बार दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को दिल्ली पहुंचे। इसके बाद शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। दोनों के बीच करीब एक घंटे तक बातचीत चली। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी से कर्नाटक के लिए नए एम्स की मांग की। बोम्मई ने पीएम से राज्य में विकास और कोविड की स्थिति से संबंधित मुद्दों पर भी चर्चा की।

इससे पहले दिन में बोम्मई ने गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी, जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और भाजपा अध्यक्ष जे. पी. नड्डा से मुलाकात की। सीएम बोम्मई ने होटल अशोक में राज्य के सांसदों के लिए दोपहर के भोज का भी आयोजन किया।

यह भी पढ़ें :- बसवराज बोम्मई बने कर्नाटक के 23वें मुख्यमंत्री, राज्यपाल थांवर चंद गहलोत ने दिलाई पद और गोपनीयता की शपथ

बोम्मई से मुलाकात के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी. एस. बोम्मई जी से मुलाकात की। राज्य को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए उन्हें और उनकी टीम को मेरी शुभकामनाएं। पार्टी सूत्रों ने दावा किया कि शाह और बोम्मई ने कर्नाटक कैबिनेट विस्तार पर भी चर्चा की है।

सुबह दिल्ली पहुंचने के बाद बोम्मई ने सबसे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। सिंह ने बाद में ट्वीट किया, आज कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई से मुलाकात की। मैंने उन्हें आगे के सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

बोम्मई ने भी ट्वीट करते हुए कहा, नई दिल्ली में माननीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी से मुलाकात की और विकास के पहलुओं पर बात की। इस बीच बोम्मई ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी और गजेंद्र सिंह शेखावत से भी मुलाकात की।

जोशी ने ट्वीट किया, कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री बी. एस. बोम्मई जी ने आज मेरे संसद कार्यालय का दौरा किया। उन्हें एक मीठा लड्डू देकर बधाई दी और उनके अच्छे कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। बाद में उन्हें स्पीकर ओम बिरला जी से मिलने लेकर गए।

बोम्मई और शेखावत ने राज्य से जुड़ी विभिन्न जल परियोजनाओं पर चर्चा की। सूत्रों ने कहा कि यह राष्ट्रीय राजधानी का शिष्टाचार दौरा है, जिसके दौरान बोम्मई केंद्रीय नेतृत्व के साथ अपने मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा करेंगे।

यह भी पढ़ें :- कर्नाटक: जानिए कौन हैं नवनियुक्त सीएम बसवराज बोम्मई? BJP ने क्यों जताया भरोसा?

बता दें कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद बोम्मई की यह पहली दिल्ली यात्रा है। पूर्व मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा ने 26 जुलाई को इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद प्रदेश की कमान बोम्मई को सौंपी गई है।