8 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कर्नाटक के सीएम एचडी कुमारस्वामी का ऐलान, अब कभी नहीं करूंगा मीडिया से बात

सीएम एचडी कुमारस्वामी ने ऐलान किया है कि अब वे कभी मीडिया से बात नहीं करेंगे।
2 min read
Google source verification
HD Kumaraswamy

कर्नाटक के सीएम एचडी कुमारस्वामी का ऐलान, अब कभी नहीं करुंगा मीडिया से बात

नई दिल्ली। महिला किसान पर बेतुकी टिप्पणी कर विवादों में आए कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने ऐलान किया है कि अब वे कभी मीडिया से बात नहीं करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि मीडिया ने उनके उस बयान को तोड़-मरोड़ के पेश किया है। इसके बाद गुस्से में स्वामी ने कहा कि मैंने फैसला किया है कि अब कभी मीडिया से बात ही नहीं करुंगा और न ही कोई बयान दूंगा।

कुमारस्वामी ने क्या कहा था....

दरअसल उत्तर कर्नाटक में गन्ना खरीद के लिए न्यूनतम मूल्य नहीं मिलने की वहज से किसानों ने रविवार को बेलागावी में सुवर्णा विधाना सोउधा पर हमला बोल दिया था। इसी बीच एक महिला किसान ने सीएम कुमारस्वामी का विरोध किया। जिसके बाद सीएम ने कन्नड में जवाब देते हुए कहा कि थाई (मां)... तुम पिछले चार सालों से कहां सो रही थीं।

अभी भी पत्नी से सुलह के मूड में नहीं हैं तेज प्रताप, ट्विटर पर लिखा- टूटे से फिर ना जुटे, जुटे गांठ परि जाए

बीजेपी ने मुख्यमंत्री पर बोला हमला

सीएम एचडी कुमारस्वामी के इस बयान को लेकर बीजेपी हमलावर हो गई। कर्नाटक बीजेपी अध्यक्ष और पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि सीएम से इस मुद्दे पर माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने एक महिला के लिए जिस तरह के शब्दों का प्रयोग किया वह आज तक किसी सीएम ने नहीं किया। यह उनकी मूर्खता का परिचायक है।

कभी मीडिया से बात नहीं करुंगा: कुमारस्वामी

विवाद के बाद कुमारस्वामी ने बेंगलुरु में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मैंने फैसला कर लिया है कि मीडिया के मंच पर अब कम बोलूंगा। प्रेस को तो कभी संबोधित ही नहीं करूंगा। अगर आप मुझसे कोई सवाल पूछना चाहते हैं तो लिखकर भेज दें, मैं उसका जवाब दे दूंगा। उन्होंने कहा कि मेरी बातों का अक्सर गलत मतलब निकाला जाता है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि जब तक कांग्रेस विधायकों का उन्हें समर्थन प्राप्त है और ईश्वर ने उनकी किस्मत में लिखा है, तब तक वे मुख्यमंत्री पद पर बने रहेंगे।