3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कर्नाटक में कांग्रेस का वादाः हर स्टूडेंट को मुफ्त स्मार्टफोन, 1 करोड़ को रोजगार

कांग्रेस के घोषणा पत्र में युवाओं से कई चुनावी वादे किए गए हैं। सत्ता में आने पर कांग्रेस बेरोजगारों को रोजगार देगी, जबकि छात्रों को मुफ्त में स्मार्ट
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mangala Prasad Yadav

•

Updated: 28 Apr 2018, 11:11 AM IST

Congress manifesto

नई दिल्लीः कर्नाटक विधानसभा चुनाव जीतने के लिए कांग्रेस समाज के सभी तबके के लोगों को रिझाने मे कोई कसर नहीं छोड़ रही है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को जो घोषणा पत्र जारी किया उसमें कई लुभावने वादे किए गए हैं। युवाओं और छात्रों के लिए कांग्रेस ने मुफ्त में स्मार्टफोन देने का भी चुनावी वादा किया है। इसका लाभ 18 से 23 साल के विद्यायर्थियों को मिलेगा। कांग्रेस ने कर्नाटक की जनता से वादा कि है कि अगर वह दोबारा से सत्ता में आई तो कक्षा 12वीं तक सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों को निःशुल्क शिक्षा दी जाएगी। कांग्रेस की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि वह सरकारी स्कूलों की छवि भी बदलने का पूरा प्रयास करेगी।

हर साल 15-20 लाख नौकरी देने का वाद
कर्नाटक के घोषणा पत्र में प्रदेश के युवाओं को हर साल 15-20 लाख नौकरी देने का वादा भी किया गया है। यानी कर्नाटक की सत्ता में वापस के बाद कांग्रेस सरकार पांच साल में एक करोड़ नौकरी देगी। घोषणा पत्र को ‘कर्नाटक की जनता की आवाज’ बताते हुए कांग्रेस ने कहा है कि युवाओं को रोजगार दिया जाएगा और उनके हितों में काम किए जाएंगे। पार्टी ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाएगा कि राज्य की अर्थव्यवस्था में आईटी क्षेत्र का योगदान 60 अरब डॉलर से बढ़कर 300 अरब डॉलर हो जाए। इसके अलावा कांग्रेस प्रदेश में एक कृषि गलियारा स्थापित करने और टिकाऊ ऊर्जा स्थापित करने का भी वादा किया है। इसके राज्य के ओलंपिक मेडल विजेताओं को भी एक करोड़ रुपये इनाम देने का वादा किया गया है।

ये भी पढ़ेः कर्नाटक चुनाव: राहुल बोले- पिछले मेनिफेस्‍टो के 95 फीसदी वादे पूरे, इस बार होंगे 100
सपा ने लैपटॉप देकर जीता था चुनाव
इससे पहले उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी ने साल 2012 के विधानसभा चुनाव में छात्रों को मुफ्त में लैपटॉप देने का वादा किया था जिसके बाद सपा ने सत्ता में जोरदार वापसी की थी। इसके बाद साल 201७ के चुनावों में भी अखिलेश यादव ने मुफ्त में स्मार्टफोन देने का वादा किया था लेकिन इस बार वे सत्ता में नहीं आ पाए। कांग्रेस भी स्मार्टफोन के सहारे छात्रों पर पकड़ बनाकर फिर से कर्नाटक में सत्ता का ख्वाब देख रही है।