कर्नाटक में जीत, भाजपा के लिए एक संजीवनी का काम कर सकती है। गौरतलब है कि कांग्रेस और विपक्ष लगातार भाजपा के कामों पर प्रहार करती आई है। इस जीत से भाजपा को विपक्ष का मुंह बंद करने का सुनहरा मौका भी मिल जाएगा। फिर चाहे वो किसानों-दलितों का मुद्दा हो या रोजगार और विकास के गुजरात मॉडल का मुद्दा, भाजपा को विपक्ष का सामना करने का हथियार मिल जाएगा और साथ ही कार्यकर्ताओं में भी उत्साह बढ़ेगा।