सुबह 09:15 बजे - इसके पहले आज बाजार की शुरूआत सपाट स्तर पर हुर्इ थी। आज 30 शेयरों वाला बीएसर्इ सेंसेक्स 7 अंकों की हल्की बढ़त के साथ 35,564 के स्तर पर खुला। जबकि 50 शेयरों वाला एनएसर्इ निफ्टी 10 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 10,796 के स्तर पर खुला। वित्त वर्ष 2018 की चौथी तिमाही में 11 फीसदी के मुनाफे के बाद आज एचयूएल के शेयरों में 2 फीसदी का उछाल देखने को मिल रहा है। वहीं इसके अलावा इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस, यस बैंक, आैर एचडीएफसी बैंक के शेयरों में भी बढ़त देखने को मिल रही है। एक्सिस बैंक, कोटक महिन्द्रा बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एसबीआर्इ , पीएनबी, बैंक आॅफ बड़ौदा, बजाज फाइनेंस, अडानी पोर्ट्स, एनटीपीसी , एचसीएल टेक, भारती इंफ्राटेल, आैर आर्इसीआर्इसीआर्इ बैंक के शेयरों में दबाव देखने को मिल रहा है।