31 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कर्नाटक: मोदी ने कांग्रेस को बताया दलित विरोधी, कहा- आंबेडकर का किया अपमान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने भारत के संविधान के रचियता बी.आर. आंबेडकर का भी अपमान किया।

2 min read
Google source verification

image

Mohit sharma

May 06, 2018

Karnataka

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 'दलितों के हितों को नजरअंदाज करने के लिए' कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि 'पार्टी ने भारत के संविधान के रचियता बी.आर. आंबेडकर का भी अपमान किया।' बेंगलुरू से 200 किलोमीटर उत्तर पश्चिम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने आंबेडकर का अपमान किया, उन्हें कभी नहीं स्वीकारा। कांग्रेस के पास उनके लिए कभी भी समय नहीं था। मोदी ने हिंदी में 45 मिनट का भाषण दिया जिसका साथ-साथ कन्नड़ में अनुवाद किया गया। उन्होंने कहा कि एक दलित नेता रामनाथ कोविंद को देश का राष्ट्रपति नियुक्त किया गया। इससे कांग्रेस असहजता हो गई।

रायचूर में आक्रमक हुए पीएम मोदी, कांग्रेस को लेकर दिया ऐसा बयान

उन्होंने कहा कि देश के सबसे शीर्ष पद पर गरीब और साधारण पृष्ठभूमि से ताल्लुक रखने वाले व्यक्ति के कब्जे को देखकर कांग्रेस को असहजता हुई। इसलिए अब कांग्रेस दलित समुदाय के नाम पर लोगों को गुमराह कर रही है। मोदी ने कांग्रेस पर भ्रष्ट होने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस को दलितों की परवाह नहीं है। उसे दलित नही डील (सौदों) की चिंता रहती है। मोदी ने कहा कि पार्टी ने कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और अपनी पार्टी के दिग्गज नेता एस. निजलिंगप्पा का भी अपमान किया। उनका 'अपराध केवल इतना था कि उन्होंने नेहरू की गलत नीतियों के खिलाफ' सवाल उठाया था। उन्होंने कहा कि इस जमीन के गर्वित नेता निजलिंगप्पा का अपमान परिवार (कांग्रेस) द्वारा किया गया क्योंकि उन्होंने नेहरू की नीतियों पर सवाल उठाने का बड़ा अपराध किया था।

कर्नाटक चुनाव: रायचूर में बोले मोदी- उत्पादन के बाद भी बिजली को तरसा क्षेत्र

मोदी ने टीपू जयंती का संदर्भ देते हुए कहा कि सत्तारूढ़ कांग्रेस 'वोट बैंक की राजनीति' के लिए सुलतानों की जयंती मनाने में लगी है। टीपू जयंती को राज्य समारोह के रूप में मनाया जाता है। 18वीं सदी की चित्रदुर्ग राजवंश की महिला ओनेक ओबव्वा का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि दुख की बात है कि कांग्रेस इन बहादुर पुरुषों और महिलाओं को भूलकर सुल्तानों की जयंती मना रही है। ओबव्वा ने मैसूर सल्तनत के राजा हैदर अली के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। भाजपा नीत केंद्र सरकार को 'संवेदनशील सरकार' करार देते हुए मोदी ने कहा कि उनकी पार्टी ने हमेशा अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के कल्याण की चिंता की है। उन्होंने कहा कि यह वक्त कर्नाटक से कांग्रेस को अंतिम विदाई देने का है, जो लोगों के कल्याण को लेकर चिंतित नहीं है।