25 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजनीति
कर्नाटक: रायचूर में आक्रमक हुए पीएम मोदी, कांग्रेस को लेकर दिया ऐसा बयान
Play video

कर्नाटक: रायचूर में आक्रमक हुए पीएम मोदी, कांग्रेस को लेकर दिया ऐसा बयान

पीएम ने कहा कि रायचूर में बिजली का उत्पादन हो रहा है और यहां के ही लोगों को बिजली व पानी के लिए तरसना पड़ रहा है।
Google source verification

•

image

Mohit sharma

•

May 06, 2018

नई दिल्ली। कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर पीएम मोदी लगातार रैलियां कर रहे हैं। शनिवार को एक के बाद चार रैलियों को संबोधित करने के बाद मोदी ने रविवार को कर्नाटक के रायचूर चुनावी रैली को संबोधित किया। रैली में मोदी ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर कटाक्ष किए। उन्होंने कहा कि कर्नाटक की सरकार बेपरवाह होकर सोई है। राज्य की जनता से उसका कोई सरोकार नहीं है। यही वजह है कि पिछले चार-पांच सालों में प्रदेश में कोई विकास कार्य नहीं हुआ है। रायचूर में बिजली का उत्पादन हो रहा है और यहां के ही लोगों को बिजली व पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। पीएम ने कहा कि अगर उनकी सरकार आई तो राज्य में विकास की एक नई इबारत लिखी जाएगी।