28 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘अंधविश्वास’ के चक्कर में कर्नाटक के पीडब्ल्यूडी मंत्री,340 किलोमीटर चलकर पहुंचते हैं विधानसभा

रेवन्ना को किसी ज्योतिषी ने सलाह दी है कि लंबे समय तक अगर मंत्री पद पर बने रहना है तो रात में उन्हें अपने मौजूदा घर में कम से कम समय तक रूकना चाहिए।
2 min read
Google source verification

•

image

Chandra Prakash Chourasia

•

Jul 05, 2018

HD Revanna

अंधविश्वास के चक्कर में कर्नाटक के पीडब्ल्यूडी मंत्री,340 किलोमीटर चलकर पहुंचता है विधानसभा

नई दिल्ली। सफलता हासिल करने की भूख में इंसान अंधविश्वास के चक्कर में फंसकर कुछ भी करने को तैयार है। बड़े-बड़े लोग भी अंधविश्वास से बच नहीं पाए हैं। कर्नाटक में भी इसकी एक बानगी देखने को मिली है। कर्नाटक के लोक निर्माण विभाग के मंत्री और मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी के भाई एचडी रेवन्ना पर भी इन दिनों 'अंधविश्वास'के शिकार हैं। रेवन्ना हर रोज विधानसभा जाने के लिए करीब 300 किलोमीटर का सफर तय करते हैं। बताया जा रहा है कि इसके पीछे वजह ये है कि वास्तु के मुताबिक रेवन्ना को जिस बंगले में रहकर तरक्की मिलेगी वो अभी खाली नहीं है।

कुर्सी के चलते हैं हर रोज 300 किलोमीटर
दरअसल जेडीएस विधायक बेंगलुरू के कुमारकृपा पार्क ईस्ट स्थित गांधी भवन के पास बने बंगले में रहना चाहते हैं। वर्तमान में इस बंगले में कांग्रेस नेता एचसी महादेवप्पा रहते हैं। रेवन्ना भी इसी बंगले में रहना चहाते हैं लेकिन अभी उन्हें अलॉट नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि रेवन्ना को किसी ज्योतिषी ने बताया है कि ये बंगला उनके राजनीतिक करियर को बहुत आगे लेकर जाएगा। इसी उम्मीद में वे बेंगलुरू से करीब 170 किलोमीटर दूर होलनरसीपुर स्थित अपने घर से हर दिन सुबह 8 बजे घर से निकल जाते हैं और रास्ते में पड़ने वाले अनेक मंदिरों में पूजा अर्चना करते हुए करीब 11 बजे विधानसभा पहुंचते हैं। कामकाज निपटाने के बाद वो विधानसभा रात करीब 8.30 बजे निकलते हैं और रात 11.30 बजे घर पहुंचते हैं, यानि दिनभर में वे करीब 340 किलोमीटर की दूरी तय करते हैं। एचडी रेवन्ना ने इसे अपना रुटीन बना लिया है।

यह भी पढ़ें- मालिनी अवस्थी के ट्वीट पर बवाल, पूछा- मंदसौर रेप पर चुप क्यों हैं कठुआ रेप पर चिल्लाने वाले

3 महीने बाद खाली होगा बंगला
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रेवन्ना को किसी ज्योतिषी ने सलाह दी है कि लंबे समय तक अगर मंत्री पद पर बने रहना है तो रात में उन्हें अपने मौजूदा घर में कम से कम समय तक रूकना चाहिए। इसके अलावा बेंगलुरू स्थित बंगला उनके लिए काफी लकी साबित हो सकता है। इस बंगले को कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया भी लकी मानते हैं,इसी में रहने के दौरान उन्हें सीएम की कुर्सी पर बैठने का मौका मिला था। बताया जा रहा है कि ये बंगला करीब 3 महीने बाद खाली होगा।

अंधविश्वास पर खुद दी सफाई
रेवन्ना के अंधविश्वास की खबर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद वे खुद मीडिया में सफाई देने आ गए। उन्होंने कहा कि मेरे पास कोई ज्योतिषी नहीं है, जिसने मुझे यह बताया है। मैं एक घर आवंटित होने का इंतजार कर रहा हूं इसलिए मैं रोजाना काम करने के लिए इतनी लंबी दूरी तय करता हूं।