
दिल्ली सीएम अरविंद- केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी
दिल्ली में कल दिनदहाड़े प्रगति मैदान के पास लूट हुई थी। इस घटना के बाद पूरी दिल्ली ही नहीं देश में इस लूट की चर्चा हो रही है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहाकि, अगर केंद्र से दिल्ली की कानून व्यवस्था नहीं संभलती है तो हमें दे दीजिए हम दिल्ली को सबसे सुरक्षित शहर बना देंगे। इस जवाब के बाद केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने सीएम केजरीवाल पर तंज कसते हुए कहा, दिल्ली में कानून व्यवस्था की स्थिति बहुत अच्छी है। पंजाब में सबसे खराब कानून व्यवस्था है।
आपसे नहीं संभलती तो हमें दे दीजिए कानून व्यवस्था
दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, यह तो जंगलराज हो गया है। क्या देश की राजधानी में इस तरह की कानून व्यवस्था होनी चाहिए। इसका एक ही कारण है कि केंद्र सरकार और उपराज्यपाल अपनी पूरी ऊर्जा दिल्ली सरकार के काम रोकने में लगाते हैं। आपसे नहीं संभलती कानून व्यवस्था तो हमें दे दीजिए हम दिल्ली को सबसे सुरक्षित शहर बना देंगे।
यह भी पढ़े - ममता बनर्जी का भाजपा-CPM-कांग्रेस पर वार, बोलीं - इस गठबंधन की होगी हार
पंजाब में सबसे खराब कानून व्यवस्था
सीएम केजरीवाल को कड़ा जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा, दिल्ली में कानून व्यवस्था की स्थिति बहुत अच्छी है। पंजाब में सबसे खराब कानून व्यवस्था है। दिल्ली दंगों के आरोपी कहीं न कहीं आम आदमी पार्टी से जुड़े हैं। शायद अपने उपमुख्यमंत्री को जेल से निकालने के लिए ये; अरविंद केजरीवालद्ध चाहते हैं कि कानून व्यवस्था इनके हाथ में हो।
दिल्ली प्रगति मैदान में दिनदहाड़े लूट, पांच गिरफ्तार
नई दिल्ली के प्रगति मैदान सुरंग में एक डिलीवरी एजेंट और उसके सहयोगी से बंदूक के दम पर लूटपाट करने के मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। इस गिरफ्तारी में सीसीटीवी फुटेज अहम भूमिका निभाई।
यह भी पढ़े - समान नागरिक संहिता पर पीएम मोदी की दो टूक, मुस्लिमों के पास जाकर भ्रम दूर करेगी भाजपा
Updated on:
27 Jun 2023 02:52 pm
Published on:
27 Jun 2023 02:49 pm
बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
