1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bihar Politics: राजद के स्थापना दिवस पर पुराने अंदाज में दिखे लालू, बोले- हमारे पीछे बहुत लोग आपके पीछे कौन?

Bihar Politics: राजद के स्थापना दिवस पर बोलते हुए लालू यादव ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार गरीबों और पिछड़ों को ED, CBI और पुलिस का डर दिखाती है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पटना

•

image

Prashant Tiwari

•

Updated: 5 Jul 2023, 2:35 PM IST

 lalu-said-on-rjd-foundation-day-many-people-behindus-who-is-behind-you

राजद अध्यक्ष लालू यादव

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू यादव ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा हैं। राजद के स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी कार्यालय पहुंचे लालू यादव ने समर्थकों को संबोधित किया । इस दौरान उन्होंने भाजपा पर विधायकों के खरीद फरोख्त कर सरकार बनाने का आरोप लगाया।

26 वां स्थापना दिवस मना रही पार्टी
बिहार की प्रमुख राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय जनता दल आज अपना 26वां स्थापना दिवस मना रही है। इस मौके पर लालू यादव ने पार्टी के वीरचंद पटेल पथ स्थित प्रदेश कार्यालय में झंडोत्तोलन कर स्थापना दिवस कार्यक्रम का उद्घाटन किया। बता दें कि 5 जुलाई 1997 को राजद की स्थापना की गई थी।

हमारे नहीं रहने पर लोग फूल चढ़ाएंगे-लालू यादव
पार्टी की स्थापना दिवस के मौके पर लालू यादव अपने पुराने अंदाज में दिखे। उन्होंने अपने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा, “बिहार में ऐसे ही गरीब लोगों को डराया जाता था। हम नहीं रहेंगे तो फूल-माला चढ़ाया जाएगा। आप नहीं रहोगे तो क्या गति होगी आपकी मोदीजी, सोच लीजिए। हमारे पीछे बहुत लोग है आपके पीछे कौन है मोदी जी?”


ये भी पढ़ें: Maharashtra Politics: बैठक से पहले सुप्रिया शुले ने जारी किया वीडियो संदेश, बोली- 83 साल का योद्धा अकेले लड़ रहा

विधायकों को तोड़ने का काम करती है भाजपा
राजद प्रमुख ने अपने भाषण के दौरान भाजपा को निशाने पर लेते हुए कहा कि अन्याय-जुल्म ज्यादा दिन नहीं चलता। मुकदमा करो-मुकदमा करो। हमको केस करके डराता है। इस सरकार को गरीबी-बदहाली मिटाने की सूझबूझ नहीं है। भाजपा विधायकों को खरीद कर सरकार बना रही है। देश में उथल-पुथल का दौर है। राम-रहीम के बंदों को लड़ाया जा रहा है।