11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Delhi assembly election: केजरीवाल की जीत में छिपा है शीला दीक्षित की कार्यशैली का मंत्र

कांग्रेस की शीला दीक्षित के बाद यह मुकाम हासिल करने वाले दूसरे शख्स होंगे केजरीवाल

2 min read
Google source verification
kejriwal and sheila dikshit

शीला दीक्षित और अरविंद केजरीवाल।

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनावों के रिजल्ट में राज्य में एकबार फिर से अरविंद केजरीवाल की सरकार बनने जा रही है। चुनाव परिणाम में आम आदमी पार्टी (आप) को जनता का भारी समर्थन मिल चुका है। केजरीवाल ने स्थानीय मुद्दे पर विपक्षी दलों को बुरी तरह से हराया है। पानी, बिजली, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे मुद्दे ने केजरीवाल को इस चुनाव में काफी मजबूत दावेदार बनाया। सबसे बुरी स्थिति कांग्रेस की है और वह बीते चुनाव की तरह इस बार भी खाता नहीं खोल पाई है।

केजरीवाल का लगातार तीसरी बार दिल्ली के सीएम बनने जा रहे हैं। कांग्रेस की शीला दीक्षित के बाद वह यह मुकाम हासिल करने वाले दूसरे शख्स होंगे। अब यह सवाल उठता है कि क्या शीला की तरह केजरीवाल भी स्थानीय मुद्दों को आगे बढ़ाएंगे। आने वाले पांच साल निश्चित तौर पर केजरीवाल की तुलना शीला से होगी। इस दिल्ली के समग्र विकास पर ध्यान दिया जाएगा। शीला के समय दिल्ली के इफ्रास्टक्चर के साथ उनकी योजनाएं काफी लोकप्रिय हुईं थी।

शीला के कामों से बढ़ी लोकप्रियता

शीला दीक्षित 1998 से 2013 तक लगातार तीन बार दिल्ली की सीएम बनीं। इस दौरान में उन्होंने स्थानीय समस्याओं पर ध्यान दिया। बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य तथा शिक्षा जैसे मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करते हुए तीन बार दिल्ली की सत्ता पर काबिज हुई थीं। शीला दीक्षित को दिल्ली में मेट्रो, फ्लाइओवर और सड़कों का जाल बिछाने के लिए जाना जाता है। इस दौरान उन्होंने राजधानी में आधुनिक निर्माण करवाए। उनके कार्यकाल में दिल्ली में करीब 70 फ्लाइओवरों का निर्माण हुआ। उन्हीं के कार्यकाल में रिंग रोड को सिग्नल फ्री करने पर काम हुआ। शीला दीक्षित के कार्यकाल से बेहतर कोई मिसाल नहीं मिल सकती।

दिल्ली मेट्रो से शीला ने जीता सबका दिल

दिल्ली में विश्वस्तरीय मेट्रो सेवा का श्रेय 'मेट्रो मैन' ई.श्रीधरन और पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के साथ-साथ अगर किसी और को जाता है, तो वह बेशक शीला दीक्षित ही थीं। उन्हीं की देन थी कि दिल्ली में मेट्रो का तेजी से विस्तार हुआ। राजधानी दिल्ली में परिवहन के लिए दिल्ली मेट्रो आज सबसे सुगम साधन मानी जाता है। सड़कों पर गाड़ियों की संख्या में कमी आई है।

केजरीवाल के इन कामों को दिल्ली ने सराहा

केजरीवाल ने बीते पांच साल में जिस तरह से दिल्ली में शासन किया है वह भी कमोबेश शीला वाली स्टाइल से ही मैच करती है। केजरीवाल ने बिजली, पानी, मोहल्ला क्लीनिक जैसे कामों को लेकर अपनी पैठ बनाई। महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा,हर माह 20 हजार लीटर फ्री पानी और 200 यूनिट तक फ्री बिजली ने लोगों को केजरीवाल के साथ जोड़ दिया। मोहल्ला क्लीनिक में लोगों को मुफ्त इलाज की सुविधा जैसी योजनाओं ने आप को लोकप्रिय बनाया।

अगले 5 साल में केजरी के पास चुनौतियां कम नहीं हैं

तीसरी बार सीएम बनने के बाद केजरीवाल के सामने चुनौतियां कम नहीं होंगी। पुरानी योजनाओं को उन्हें पूरा करवाना होगा। नए वादों को लागू करना भी केजरीवाल के लिए खास चुनौती होगी। केजरीवाल ने अगले पांच साल में यमुना साफ करने का भी वादा किया है। जनता अब इन वादों की कसौटी पर जरूर परखेगी।