6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लोकसभा चुनाव 2019: एसएस अहलूवालिया का टिकट कटा, दार्जिलिंग से राजू बिष्ट होंगे BJP उम्मीदवार

भाजपा ने केंद्रीय मंत्री एसएस अहलूवालिया का टिकट दार्जलिंग सीट से काटा। पश्चिम बंगाल में भाजपा को मिली बड़ी मजबूती। GJM और GNL ने लोकसभा चुनाव में भाजपा के समर्थन का एलान किया है।

2 min read
Google source verification
केंद्रीय मंत्री एसएस अहलूवालिया

लोकसभा चुनाव 2019: एसएस आहलूवालिया का टिकट कटा, दार्जिलिंग से राजू बिष्ट होंगे BJP उम्मीदवार

नई दिल्ली। टिकटों के बंटवारे और फिर उम्मीदवारों के नामों को तय करने के लिए काफी माथापच्ची करने के बाद भाजपा ने अबतक पांच सूची जारी कर दी है। इनमें से कई दिग्गजों का टिकट काटा गया है तो कई नए चेहरों को मौका दिया गया है। इसी कड़ी में भाजपा ने दार्जिलिंग सीट से केंद्रीय मंत्री एसएस अहलूवालिया का टिकट काट दिया है। आहलूवालिया के स्थान पर पार्टी ने राजू सिंह बिष्ट को उम्मीदवार बनाया है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलास विजयवर्गीय ने बताया है कि एसएस अहलूवालिया ने अमित शाह को लिखे पत्र में दार्जिलिंग से चुनाव लड़ने में असमर्थता जताई है। उन्होंने कहा है कि वह पश्चिम बंगाल की किसी भी अन्य सीट से चुनाव लड़ सकते हैं।


संबित पात्रा को पुरी से मिला टिकट

बता दें कि टीवी डिबेट में मजबूती के साथ पार्टी का पक्ष रखने वाले राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा को भाजपा ने ओडिशा के पुरी से टिकट दिया है। पात्रा पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। इसक अलावा पार्टी ने केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद को भी बिहार के पटना साहिब से टिकट दिया है। रविशंकर भी पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा ने कई बड़े चेहरों को टिकट नहीं काटा है। इसमें एक नाम शत्रुघ्न सिन्हा का है।

GJM और GNL ने भाजपा का किया समर्थन

बता दें कि चुनावी लड़ाई का समय जैसे-जैसे करीब आता जा रहा है वैसे-वैसे सियासी दल अपनी ताकत को बढ़ाते हुए क्षेत्रीय दलों को अपने साथ जोड़ती जा रही हैं। इसी कड़ी में भाजपा ने पश्चिम बंगाल में अपनी स्थिति को और अधिक मजबूत करते हुए दो दलों को अपने साथ जोड़ लिया है। गोरखा जनमुक्ति मोर्चा और गोरखा नेशनल लिबरेशन ने यह घोषणा की है कि लोकसभा चुनाव 2019 में वे भाजपा का समर्थन करेंगे। भाजपा के इस दांव से ममता के लिए संकट हो सकता है। बहरहाल यह तो चुनावी नतीजों के बाद ही पता चल सकेगा कि किसको कितना फायदा पहुंचा है।

Read the Latest India news hindi on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले India news पत्रिका डॉट कॉम पर.