पीएम मोदी सुबह 11 बजे रतलाम जिले के सैलाना रोड बजली हवाई पट्टी मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी सोमवार को शाम छह बजे देवास के होटल पैराडाइज में प्रबुद्धजनों से चर्चा करेंगे। रात्रि आठ बजे इंदौर के गुरु अमरदास हॉल में भी प्रबुद्धजनों से चर्चा करने के पश्चात नागपुर के लिए रवाना होंगे। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी सोमवार को इंदौर एवं मंगलवार को उज्जैन लोकसभा क्षेत्र के चुनाव प्रचार पर रहेंगे। रूपाणी शाम साढ़े छह बजे इंदौर के लाभ मंडपम रेसकोर्स रोड पर पार्टी प्रत्याशी शंकर लालवानी के समर्थन में सभा को संबोधित करेंगे।