
,,
नई दिल्ली। विधानसभा चुनाव के चलते महाराष्ट्र में चुनावी संग्राम रफ्तार पकड़ चुका है। चुनावी माहौल पक्ष में करने के लिए जहां रानजीतिक दलों के बीच बयानों और प्रतिक्रियाओं को दौर चल रहा है, वहीं अपना सियासी भविष्य सुरक्षित करने के लिए नेताओं के पाला बदलने का सिलसिला भी चल निकला है।
ताजा मामला महाराष्ट्र के दिग्गज नेता नारायण राणे के पुत्र नितेश राणे से जुड़ा है। नितेश राणे ने आज यानी गुरुवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है।
आपको बता दें कि सिंधुदर्ग में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले राणे ने कुछ दिनों पहले ही विधायक पद से इस्तीफा दिया था।
हालांकि अभी इस बात की कोई जानकारी नहीं लगी है कि वो कहां से चुनाव लड़ेंगे।
लेकिन कल यानी बुधवार को उनके पिता नारायण राणे ने घोषणा की थी कि नितेश भाजपा के टिकट से कंकावली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।
गौरतलब है कि 2014 के लोक सभा चुनाव में कांग्रेस ने नितेश राणे को सिंधुदुर्ग की कंकावली सीट से चुनाव लड़ाया था। तब राणे ने भाजपा के प्रमोद जठार को हराया था।
Updated on:
03 Oct 2019 02:42 pm
Published on:
03 Oct 2019 02:41 pm
बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
