scriptमहाराष्ट्र: NCP विधायक भास्कर जाधव का इस्तीफा, शिवसेना में जाने की घोषणा | Maharashtra: NCP leader Bhaskar Jadhav to join Shiv Sena today | Patrika News
राजनीति

महाराष्ट्र: NCP विधायक भास्कर जाधव का इस्तीफा, शिवसेना में जाने की घोषणा

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी विधायक भास्कर जाधव का इस्तीफा
जाधव आज यानी शुक्रवार को शिवसेना ज्वाइन करेंगे
विधानसभा अध्यक्ष हरिभाऊ बागडे को अपना त्याग पत्र सौंप दिया

Sep 13, 2019 / 04:07 pm

Mohit sharma

f4.png

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनावों राजनीतिक उठापटक चरम पर है। सियासी दिग्गजों के बीच जहां जुबानी जंग जारी है, वहीं चुनाव से पहले नेता अपना भविष्य सुरक्षित करने के लिए अन्य पार्टियों का रुख कर रहे हैं।

ताजा मामला राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ( NCP ) विधायक भास्कर जाधव से जुड़ा है।

भास्कर जाधव ने एनसीपी से इस्तीफा दे दिया है। जानकारी के अनुसार गुहागर से विधायक जाधव आज यानी शुक्रवार को शिवसेना ज्वाइन करेंगे।

दिल्ली: पॉल्यूशन कंट्रोल पर दिल्ली सरकार का बड़ा कदम, 4 से 15 नवंबर तक लागू होगा ऑड-ईवन

https://twitter.com/ANI/status/1172367870916874242?ref_src=twsrc%5Etfw

भास्कर जाधव का जाना चुनाव से पहले एनसीपी के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। आपको बता दें कि जाधव ने शुक्रवार को विधानसभा अध्यक्ष हरिभाऊ बागडे को अपना त्याग पत्र सौंप दिया।

इससे पहले उन्होंने शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से मुलाकात की थी, जिसके बाद उन्होंने अपने अगले कदम को लेकर संकेत दिया था।

विधान सभा चुनाव में किस सीट से बतौर प्रत्याशी उतरने के सवाल पर उन्होंने इसको शिवसेना नेतृत्व पर छोड़ा है।

जबकि साल 2000 में उन्होंने एनसीपी ज्वाइक कर ली थी। यही नहीं वह कांग्रेस-राकांपा गठबंधन सरकार में मंत्री भी बनाए गए थे।

f3.png

Hindi News/ Political / महाराष्ट्र: NCP विधायक भास्कर जाधव का इस्तीफा, शिवसेना में जाने की घोषणा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो