19 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मल्लिकार्जुन खड़गे ने उठाया बड़ा कदम, अध्यक्ष पद के लिए नामांकन के बाद अपने पद से दिया इस्तीफा

कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव से पहले पार्टी लगातार हलचलें तेज हो रही हैं। पहले राजस्थान का घटनाक्रम फिर अचानक इस चुनाव में दिग्विजय सिंह और मल्लिकार्जुन खड़गे की एंट्री और फिर दिग्विजय सिंह का चुनाव से किनारा। अब नामांकन भरने के बाद मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी बड़ा कदम उठाया है

2 min read
Google source verification
Mallikarjun Kharge Sent His Resignation From The Post Of LOP In Rajya Sabha

Mallikarjun Kharge Sent His Resignation From The Post Of LOP In Rajya Sabha

कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव लड़ रहे मल्लिकार्जुन खड़गे ने शनिवार को बड़ा कदम उठाया है। खड़गे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करने के बाद वरिष्ठ नेता ने राज्यसभा में नेता विपक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया है। मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपने इस्तीफे को लेकर वजह भी बताई है। खड़गे ने बताया कि, कांग्रेस के एक नेता एक पद वाले नियम के तहत उन्होंने ये कदम उठाया है। इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि, उन्होंने अपना इस्तीफा कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेज दिया है।

दरअसल उदयपुर में हुए कांग्रेस के चिंतन शिविर में इस बात का फैसला लिया गया था कि, कोई भी व्यक्ति पार्टी में दो पदों पर नहीं होगा। यानी दूसरे पद से पहले किसी भी नेता को अपने मौजूदा पद से इस्तीफा देना होगा।

यह भी पढ़ें - मल्लिकार्जुन खड़गे के लिए कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष की दौड़ से बाहर हुए दिग्विजय सिंह

इसी नियम के चलते मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा में नेता विपक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया है। बता दें कि इसी दोहरे पद को लेकर राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत पर विवाद खड़ा हो गया है।

सचिन पायलट ने साफ कर दिया था कि, कोई भी व्यक्ति कांग्रेस में दो पद नहीं ले सकता है। वहीं गहलोत समर्थक चाहते थे कि, वे कांग्रेस अध्यक्ष बनने के साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री भी बने रहें। हालांकि इसके बाद जो कुछ हुआ उसने कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव का रुख ही पलट दिया।

जहां अशोक गहलोत इस रेस में सबसे आगे और प्रबदल दावेदार माने जा रहे थे, वहीं राज्स्थान में उनके सीएम पद को लेकर चल रही खटपट और 90 से ज्यादा विधायकों के इस्तीफे ने पूरा सीन ही पलट दिया। सोनिया गांधी से अशोक गहलोत ने माफी मांगते हुए अध्यक्ष पद के चुनाव से ही खुद को लग कर लिया और अचानक इस चुनाव में मल्लिकार्जुन खड़गे की एंट्री हो गई।

यह भी पढ़ें - मल्लिकार्जुन खड़गे के लिए कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष की दौड़ से बाहर हुए दिग्विजय सिंह


बड़ी खबरें

View All

राजनीति

ट्रेंडिंग