नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल ( West Bengal Assembly Election )में चुनावी रणभेरी बजने के बाद से ही राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है। खास तौर पर प्रदेश में टीएमसी ( TMC ) और बीजेपी ( BJP ) के बीच टक्कर मानी जा रही है। यही वजह है कि दोनों की पार्टियां मजबूत दावेदारी के लिए कई रणनीतियों पर काम कर रही हैं। इस बीच खबर मिली है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 11 मार्च को नंदीग्राम से अपना नामांकन भरेंगी।