
सांसद मनोज झा
मणिपुर में लगातार जारी हिंसा को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक खत्म हो गई है। गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में संसद भवन के लाइब्रेरी बिल्डिंग में हुई सर्वदलीय बैठक में सरकार की तरफ से केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय और केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी भी मौजूद थे। गृह मंत्रालय के कई अधिकारी भी बैठक में पहुंचे। इसके साथ ही भाजपा, कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और वाम दलों सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने हिस्सा लिया। सर्वदलीय बैठक के खात्मे के बाद डीएमके सांसद तिरुचि शिवा ने कहा पीएम नरेंद्र मोदी की खिंचाई करते हुए कहा, सबसे दुखद यह है कि प्रधानमंत्री ने इस पर एक शब्द तक नहीं कहा। आरजेडी सांसद मनोज झा ने भी खुले मन से बात हुई हम सबने अपनी राय रखी। साथ ही यह जानकारी आई कि मणिपुर में विस्फोट का मामला राष्ट्रीय जांच एजेंसी को सौंपा गया।
दरअसल, विपक्षी दलों की तरफ से मणिपुर में जारी हिंसा को लेकर लगातार केंद्र सरकार से सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग की जा रही थी। हालांकि, कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अनुपस्थिति में यह सर्वदलीय बैठक बुलाने और देरी से बुलाने पर सवाल भी उठाया है।
सर्वदलीय दल को मणिपुर भेजना जरूरी - डीएमके सांसद तिरुचि शिवा
सर्वदलीय बैठक के बाद डीएमके सांसद तिरुचि शिवा ने कहा, हमने मणिपुर को लेकर अपनी चिंताएं रखी हैं। 100 लोग मारे गए हैं और करीब 60,000 लोग विस्थापित हुए हैं। इस पर सबसे दुखद यह है कि प्रधानमंत्री ने इस पर एक शब्द तक नहीं कहा। वहां की स्थिति का अच्छे से पता लगाने के लिए एक सर्वदलीय दल को मणिपुर भेजना चाहिए। गृह मंत्री ने हमें आश्वासन दिया है।
यह भी पढ़े - विपक्षी दलों पर अनुराग ठाकुर का हमला, कहा - भ्रष्टाचार की जननी है कांग्रेस, बाकी बेल पर बाहर हैं
खुले मन से बात हुई सबने अपनी राय रखी - सांसद मनोज झा
मणिपुर पर हुई सर्वदलीय बैठक के बाद RJD सांसद मनोज झा ने कहा, खुले मन से बात हुई हम सबने अपनी राय रखी। वहां की राजनीतिक नेतृत्व में ;लोगों का अविश्वास है और यह बात सारे विपक्षी दलों ने रखी। हमने कहा कि जो इंसान प्रशासन चला रहा है उसमें कोई विश्वास नहीं है। अगर आपको शांति बहाल करनी है तो आप ऐसे व्यक्ति के रहते नहीं कर सकते हैं।
सर्वदलीय बैठक में इन लोगों ने लिया हिस्सा
राजनीतिक दलों की बात करें तो, सर्वदलीय बैठक में भाजपा की तरफ से राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, कांग्रेस की तरफ से मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी सिंह, शिवसेना (उद्धव गुट) से प्रियंका चतुवेर्दी, मेघालय के मुख्यमंत्री एवं एनपीपी नेता कोनराड के. संगमा, एसकेएम से सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग, TMC से डेरेक ओ'ब्रायन, मिजो नेशनल फ्रंट से सी लालरोसंगा, BJD से पिनाकी मिश्र, एआईएडीएमके से एम. थंबीदुरई, डीएमके से तिरुचि शिवा, RJD से मनोज झा, सपा से रामगोपाल यादव, AAP से संजय सिंह सहित कई अन्य राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी मौजूद हैं।
Updated on:
24 Jun 2023 07:35 pm
Published on:
24 Jun 2023 07:28 pm
बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
