11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मणिपुर यात्रा : राहुल गांधी के काफिले को पुलिस ने रोका मचा बवाल, प्रदर्शनकारियों ने लगाए नारे – Rahul Gandhi वापस जाओ

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज दो दिन यात्रा पर मणिपुर की राजधानी इंफाल पहुंचे। राहुल गांधी वहां के हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा करने गए हैं। पर इंफाल से विष्णुपुर जाते समय राहुल गांधी के काफिले को पुलिस ने रोक दिया है। जिस पर कांग्रेस समर्थक नाराज हो गए। इसके साथ ही मणिपुर में राहुल गांधी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शनकारियों ने विरोध का पोस्टर दिखाया और राहुल गांधी वापस जाओ के नारे लगाए।

2 min read
Google source verification
rahul_gandhi_1.jpg

कांग्रेस नेता राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी जब इम्फाल से विष्णुपुर जा रहे थे तो रास्ते में राहुल गांधी के काफिले को पुलिस ने रोक दिया। आगे जाने से मना कर दिया। राहुल गांधी इम्फाल से करीब 20 किमी ही आगे बढ़ पाए थे। जिस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया। वहीं दूसरी तरफ मणिपुर में राहुल गांधी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शनकारियों ने विरोध का पोस्टर दिखाया और राहुल गांधी वापस जाओ के नारे लगाए। जिस पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़ें। राहुल गांधी के काफिले में कई कांग्रेस थे। जिसके बाद राहुल गांधी इम्फाल वापस लौट गए। राहुल गांधी का आज से मणिपुर का दो दिन का दौर था। जिसमें उनकी योजना हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा करने के साथ कई नागरिक समाज के प्रतिनिधियों के साथ मुलाकात करने की थी।



काफिला वापस इम्फाल लौटा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी काफिले जब पुलिस ने आगे जाने की अनुमति नहीं दी तो काफिला वापस इम्फाल की तरफ लौट रहा है। बिष्णुपुर एसपी ने बताया कि राहुल समेत किसी को आगे नहीं जाने दिया जा सकता है। हमारे लिए उनकी सुरक्षा प्राथमिकता में है। आगजनी हुई है और कल रात भी हालात बदतर थे।

यह भी पढ़े - भाजपा आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय पर एफआईआर दर्ज, पवन खेड़ा का तंज - वो सच से करते हैं खिलवाड़

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग तोड़ी, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

इस बीच कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश की। जिस पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़कर भीड़ को हटाया। राहुल गांधी ने 29 और 30 जून को मणिपुर में रहने का प्लान बनाया था। इसके अलावा राहुल गांधी मणिपुर की राजधानी इम्फाल और चुराचांदपुर में सिविल सोसायटी के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत करनी थी।

राहुल गांधी का काफिला रोकना अस्वीकार्य - मल्लिकार्जुन खरगे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने विरोध जताते हुए कहाकि राहुल गांधी का काफिला रोकना अस्वीकार्य है। उन्होंने कहा, मणिपुर में शांति की जरूरत है टकराव की नहीं।

कांग्रेस महासचिव का ऐतराज

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने ऐतराज जताते हुए बताया कि राहुल गांधी के काफिले को बिष्णुपुर के पास पुलिस ने रोक दिया है। पुलिस हमें इजाजत देने की स्थिति में नहीं हैं। राहुल गांधी को हाथ हिलाने के लिए लोग सड़क के दोनों ओर खड़े हैं। हम समझ नहीं पा रहे हैं कि उन्होंने हमें क्यों रोका है।

यह भी पढ़े - छत्तीसगढ़ कांग्रेस नेताओं की दिल्ली में अहम बैठक जारी, खरगे और राहुल गांधी भी मौजूद

केसी वेणुगोपाल ने उठाए सवाल

केसी वेणुगोपाल ने आगे कहा कि, मुझे नहीं पता कि पुलिस हमें अनुमति क्यों नहीं दे रही है। राहुल गांधी का यह दौरा प्रभावित लोगों से मुलाकात के लिए ही है। हमने करीब 20.25 किमी का सफर तय किया लेकिन कहीं भी सड़क जाम नहीं हुई। राहुल गांधी कार के अंदर बैठे हैं। मुझे नहीं पता कि स्थानीय पुलिस को किसने निर्देश दिया है।

यह भी पढ़े - राहुल गांधी के अमेरिका दौरे पर स्मृति ईरानी ने दागे सवाल, पूछा जार्ज सोरोस के सहयोगियों से क्या है रिश्ता ?