
नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह इन दिनों गुजरात चुनाव प्रचार में लगे हैं। गुरुवार को उन्होंने गुजरात के राजकोट में एक सभा करके प्रेस कांफ्रेंस की। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान एक बुजुर्ग ने कुछ ऐसा कहा कि मनमोहन सिंह ने उसके सामने हाथ जोड़ लिए।
प्रेस कांफ्रेंस के बाद मनमोहन खड़े थे, तभी मनसुखभाई नाम के एक बुजुर्ग वहां पहुंचे और उनसे बात करने लगे। कुछ देर बाद मनमोहन सिंह ने उनके सामने हाथ जोड़ लिए। इस पर वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए।
सबके मन में एक सवाल था कि आखिर बुजुर्ग ने ऐसा क्या कहा कि मनमोहन सिंह ने हाथ जोड़ लिया। एसपीजी जवान भी उस दौरान भ्रमित हो गए थे। उन्होंने पहले बुजुर्ग को कांग्रसी कार्यकर्ता समझा लेकिन जब उन्होंने भी बुजुर्ग के सवाल सुने तो उन्हें हटा दिया।
क्या था बुजुर्ग का सवाल?
वहां से हटाए जाने के बाद मनसुखभाई को मीडिया ने घेर लिया। मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए मनसुख भाई ने बताया कि वे घोटालों की किताब लेकर मनमोहन के पास गए थे और उन्होंने उसी से संबंधित सवाल पूछा।
उन्होंने मनमोहन से पूछा कि आपके कार्यकाल में 20 लाख करोड़ का घोटाला हुआ। उनमें से कई नेता अभी भी बाहर आजाद घूम रहे हैं। अब आप बताइए मैं कांग्रेस को क्यों वोट दूं। उन्होंने बताया कि इस पर मनमोहन सिंह ने हाथ जोड़ लिए। उन्होंने बताया कि पहले वो कांग्रेस से जुड़े थे, बाद में घोटालों से परेशान होकर उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी।
Published on:
08 Dec 2017 03:20 pm
बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
