24 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मनमोहन सिंह ने दी पीएम मोदी को पद की गरिमा बरकरार रखने की राय, ‘उन्हें सार्वजनिक भाषणों में संयम बरतना चाहिए’

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का कहना है कि पीएम मोदी को गैर भाजपा शासित राज्यों के दौरे के दौरान संयम बरतना चाहिए।

2 min read
Google source verification
Pm modi

मनमोहन सिंह ने दी पीएम मोदी को सलाह, 'उन्हें सार्वजनिक भाषणों में संयम बरतना चाहिए'

नई दिल्ली। देश में चुनावी माहौल है। ऐसे में आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी चल रहा है। इस बीच देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पद की गरिमा बरकरार रखने के लिए सलाह दी है। मनमोहन सिंह का कहना है कि पीएम मोदी को गैर भाजपा शासित राज्यों के दौरे के दौरान संयम बरतना चाहिए और अपने आचरण के जरिए एक मिसाल कायम करना चाहिए जो प्रधानमंत्री की उनकी नैतिकता के अनुरूप हो। बता दें कि सोमवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी की पुस्तक “फेबल्स ऑफ फ्रैक्चर्ड टाइम्स” के विमोचन के मौके पर मनमोहन सिंह ने यह बात कही, इस अवसर पर जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारुक अब्दुल्ला भी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें- बड़ी खबर: ओवैसी की पार्टी नेता ने दी मोदी-योगी के सिर कलम करने की दी धमकी,वीडियो वायरल

विमोचन के दौरान सिंह से जब राजनेताओं की भाषा के स्तर में आई गिरावट पर उनकी राय मांगी गई तो उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री को मेरी सलाह है कि वह संयम बरतें जो प्रधानमंत्री की तरह हो। प्रधानमंत्री जब उन राज्यों में जाते हैं जहां भाजपा का शासन नहीं है तब उनका दायित्व होता है कि वह उस तरह की भाषा का इस्तेमाल न करें जिसका अब आमतौर पर व्यवहार हो रहा है।" सिंह ने कहा कि उन्होंने और कांग्रेस की अगुवाई में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की सरकार ने कभी उस तरह का भेदभाव नहीं किया जिस तरह का व्यवहार मोदी रोज कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "हमने भाजपा शासित राज्यों के साथ कभी भेदभाव नहीं किया। (मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री) शिवराज सिंह खुद इस बात का सत्यापन कर सकते हैं। हमने वह सम्मान दिया जिसके वह अधिकारी थे।" उन्होंने मोदी से मिसाल कायम करने की अपील की। सिंह ने कहा, "वह सभी भारतवासियों के प्रधानमंत्री हैं। उनका आचरण अवश्य योग्य होना चाहिए और प्रधानमंत्री के तौर पर उनके दायित्व के अनुरूप होना चाहिए।"