6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अटल बिहारी वाजपेयी का हवाला देते हुए मनमोहन सिंह ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, लिखा- पंडित नेहरू की यादों को ना मिटाएं

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि अटलजी ने भी अपने 6 साल के कार्यकाल के दौरान तीन मूर्ति में बदलाव की कोशिश नहीं की

2 min read
Google source verification
PM

अटल बिहारी वाजपेयी का हवाला देते हुए मनमोहन सिंह ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, लिखा- पंडित नेहरू की यादों को ना मिटाएं

नई दिल्ली। देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। खत में मनमोहन सिंह ने तीन मूर्ति भवन स्थित नेहरू मेमोरियल से किसी तरह की छेड़छाड़ ना करने का आग्रह किया है। खबरों के मुताबि मनमोहन सिंह ने लिखा है कि पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू सिर्फ कांग्रेस के नेता ही नहीं बल्कि पूरे देश के नेता थे। लेकिन सरकार एजेंडे के तहत उनसे जुड़े दोनों स्थलों का स्वरूप और प्रकृति बदलना चाहती है। उन्होंने साथ ही लिखा आपसे उम्मीद की जाती है कि आप ऐसा ना करें। दरअसल मीडिया में खबर आई थी कि केंद्र की सत्ता पर काबिज मोदी सरकार तीन मूर्ति भवन के अंदर ही देश के सभी प्रधानमंत्रियों से जुड़ा एक संग्रहालय बनाने की योजना पर काम कर रही है। इस पर कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि भाजपा सरकार नेहरू की विरासत को मिटा देना चाहती है। बता दें कि तीन मूर्ति पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का निवास था। 1964 में उनकी मृत्यु के बाद भवन में उनके नाम का म्यूजियम और लाइब्रेरी बना दी गई थी।

एक 'राजकुमारी' को दिल दे बैठे थे अटल बिहारी वाजपेयी, जिंदगी भर रहे कुंवारे

ट्विटर पर इन 55 महिलाओं को पीएम मोदी ने शुरू किया फॉलो करना, लिस्ट में शामिल हुए 2000 लोग

मनमोहन सिंह ने साझा किया अटल बिहारी वाजपेयी का भाषण

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने खत में लिखा है कि पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी ने अपने छह साल के कार्यकाल में तीन मूर्ति भवन के साथ छेड़छाड़ नहीं की थी, लेकिन दुर्भाग्य से मौजूदा सरकार एजेंडे के तहत ऐसा कर रही है। मनमोहन सिंह ने अपनी चिट्ठी में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का वो भाषण भी साझा किया, जो उन्होंने लोकसभा में जवाहर लाल नेहरू के निधन के बाद दिया था। इस भाषण में वाजपेयी ने जवाहर लाल नेहरू की जमकर तारीफ की थी। पत्र में मनमोहन सिंह ने लिखा खुद अटल बिहारी वाजपेयी कहते थे- अब कोई भी तीन मूर्ति की शोभा पंडितजी की तरह नहीं बढ़ा सकता। उनके जैसी जीवंत शख्सियत, विपक्ष को साथ लेकर चलने की उनकी कला, उनकी सज्जनता और महानता शायद ही कभी भविष्य में दिखे। मतभेदों के बावजूद उनके आदर्शों, देशप्रेम और अतुलनीय साहस के लिए सभी के मन में उनके लिए सम्मान है।