26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ग्वालियर या दिल्ली नहीं यहां होगी अटलजी की तेहरवीं

भारतरत्न व पूर्व प्रधानमंंत्री अटलबिहारी वाजपेयी की तेरहवीं का कार्यक्रम मोहम्मदपुर पंवाडिया में 29 अगस्त सुबह 10 बजे से होगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शाजापुर

•

image

Lalit Saxena

•

Updated: 27 Aug 2018, 9:00 AM IST

patrika

भारतरत्न व पूर्व प्रधानमंंत्री अटलबिहारी वाजपेयी की तेरहवीं का कार्यक्रम मोहम्मदपुर पंवाडिया में 29 अगस्त सुबह 10 बजे से होगा।

शुजालपुर. भारतरत्न व पूर्व प्रधानमंंत्री अटलबिहारी वाजपेयी की तेरहवीं का कार्यक्रम मोहम्मदपुर पंवाडिया में 29 अगस्त सुबह 10 बजे से होगा। आयोजन की तैयारी जारी है। पूर्व सरपंच संतोष पटेल ने बताया तेरहवीं का कार्यक्रम ग्राम मोहम्मदपुर पवाडिया के रहवासियों द्वारा जनसहयोग से किया जा रहा है। कार्यक्रम गुरु कानदास महाराज प्रांगण में होगा। क्षेत्र से लगभग 5 से 6 हजार लोगों को भोज एवं दिवांगत आत्मा की शांति कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है। ग्रामीण शोक संदेश पत्रिका का वितरण भी कर रहे हैं।
सीहोर तक निकलेगी तीन दिनी पैदल यात्रा
शुजालपुर. नगर से सीहोर स्थित चिंतामन गणेश मंदिर तक पैदल यात्रा करते हुए सैकड़ों श्रद्धालु धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेंगे। यात्रा 6 वर्ष से निकल रही है। श्री गणेश पदयात्रा व अनुष्ठान का कार्यक्रम तीन दिनी होगा। आयोजन समिति अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल ने बताया यात्रा 28 अगस्त को श्री चिंताहरण गणेश मंदिर शुजालपुर मंडी से प्रात: 8 बजे शुरू होगी और किनगर के प्रमुख मार्गों का भ्रमण करते हुए भीलखेड़ी, कालापीपल होते हुए नांदनी में रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन पार्वती की पूजा-अर्चना कर शाम को सीहोर नगर में प्रवेश करेगी। 30 अगस्त को श्री सिद्धेश्वर चिंतामन गणेश मंदिर पर अभिषेक पूजन, छप्पन भोग व भंडारा होगा।
शुजालपुर. मंडी क्षेत्र स्थित कर्मयोगी भवन पर रविवार को कांग्रेस सेवादल के संस्थापक डॉ. नारायण सुब्बाराव हार्डिकर की 44वीं पुण्यतिथि मनाई गयी। जिला सेवादल के कार्यक्रम की अध्यक्षता मुबारिक नेताजी ने की। संचालन सेवादल जिलाध्यक्ष कैलाश उपलावदिया ने किया। मंगलसिंह राठौड़, अनोखी राठौर, बाबा इंदर परमार, रामनारायण परमार, महेंद्र नाहर, प्रवीण जोशी, हसन रजा कुरैशी, जीवन मेवाड़ा, विष्णु शर्मा, मुकेश मेवाड़ा, रमन व्यास, जसमत परमार, मांगीलाल मालवीय ने सेवादल के कार्यों पर प्रकाश डाला। डॉ. हार्डिकर को समाजसेवा के क्षेत्र में 1958 में पद्मभूषण से सम्मानित किया गया था। जन्म 7 मई 1889 को धारवाड़ के घटप्रभा में हुआ। देहावसान 26 अगस्त 1975 को हुआ। रतन परमार, रमेश दुबे, बलवीर राजपूत, रईस पठान, याकूब खां, मोहन धनगर, झनक शर्मा, सुबराती शाह, गोलू शेख, पीयूष शर्मा, गोपालसिंह, रोहित मेवाडा आदि उपस्थित थे।