12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इटावा
सर्वदलीय सभा में याद किये गए पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई
Play video

सर्वदलीय सभा में याद किये गए पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व.अटल विहारी वाजपेई को सर्वदलीय सभा में भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई।

Google source verification

इटावा. पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व.अटल विहारी वाजपेई को सर्वदलीय सभा में भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। देश के लिए उनकी सेवाओं को याद किया गया तथा उन्हें सर्वमान्य नेता बताया गया। भारतीय जनता पार्टी के साथ ही कई दलों के नेताओं ने वाजपेई के चित्र पर पुष्प अर्पित करके उनका स्मरण किया और कहा कि अटलजी को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

इस सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा में सदर विधायक सरिता भदौरिया, भरथना विधायक सावित्री कठेरिया, पूर्व सांसद व पूर्व विधायक रघुराज सिंह शाक्य, पूर्व विधायक केके राज, सांसद प्रतिनिधि गोपाल मोहन शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष शिवमहेश दुबे, कांग्रेस जिलाध्यक्ष उदयभान सिंह यादव, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील यादव, पूर्व जिला महामंत्री किशन मुरारी गुप्ता, कांग्रेस शहर अध्यक्ष मो.राशिद, कांग्रेस के कोमल सिंह कुशवाहा, पीस पार्टी के जिलाध्यक्ष मो.इकबाल, कौमी तहफ्फुज कमेटी के संयोजक खादिम अब्बास के साथ भाजपा नेता प्रशांत राव चौबे, विकास भदौरिया, हरिनारायण वाजपेई, शरद वाजपेई, पर्वर्त ंसह यादव, कृपानारायण तिवारी, शिवकिशोर धनगर, विवेकरंजन गुप्ता, जितेंद्र गौड़, अन्नु गुप्ता, शिवाकांत चौधरी, जितेंद्र जैन हैप्पी, प्रभात दीक्षित, अरविंद दीक्षित, वीरेंद्र सिंह बघेल, करन सिंह राजपूत सहित कई भाजपा नेता, सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी, कर्मचारी व शिक्षक संघों के पदाधिकारी मौजूद रहे।