गौरतलब है कि डॉ. मनमोहन सिंह ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को लिखी चिट्ठी में पीएम मोदी एक इसी बयान पर आपत्ति दर्ज कराई है। मनमोहन सिंह ने अपने चिट्टी में साफ शब्दों में लिखा है कि प्रधानमंत्री मोदी कांग्रेस को धमकाने का काम कर रहे हैं। इस चिट्ठी में सबसे खास बात यह है कि मनमोहन सिंह के अलावा कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने हस्ताक्षर किए हैं, जिसमें पी. चिदंबरम, अंबिका सोनी, अशोक गहलोत , करण सिंह, मोतीलाल बोहरा, अहमद पटेल आदि नेता शामिल हैं।