
धोनी संन्यास लेकर जल्द ही BJP में हो जाएंगे शामिल, संजय पासवान का दावा
नई दिल्ली। आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 से भारत से बाहर होते एकबार फिर महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास की बातें हवा में तैरने लगी हैं। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी गौतम गंभीर के बाद Mahendra Singh Dhoni को पार्टी में शामिल करने की तैयारी में जुटी हुई है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता संजय पासवान ( Sanjay Paswan ) ने दावा किया है कि, एमएस धोनी जल्द ही बीजेपी के नेता बन जाएंगे।
धोनी और बीजेपी में बातचीत जारी!
एक मीडिया हाउस से बात करते हुए संजय पासवान कहा कि धोनी ने क्रिकेट खेलकर दुनिया में भारत का खूब नाम रोशन किया है। उन्होंने देश की सेवा के लिए पहले क्रिकेट को चुना था और अब राजनीति में आएंगे।
संन्यास लेकर बीजेपी में होंगे शामिल: पासवान
बीजेपी नेता ने दावा किया है कि पार्टी लगातार धोनी के संपर्क में है। जल्द ही एमएस धोनी भारतीय क्रिकेट टीम से संन्यास की घोषणा कर बीजेपी में शामिल हो जाएंगे। पासवान ने यह भी कहा कि धोनी के साथ-साथ दूसरे क्षेत्र की दिग्गज हस्तियों पर भी उनकी नजर है।
धोनी पर दांव लगाने का फायदा
झारखंड में विधानसभा चुनाव ( Jharkhand Assembly Election ) नजदीक आ रहे हैं। प्रदेश में अपनी मजबूती दर्ज कराने के लिए बीजेपी यहां की राजनीतिक पिच पर धोनी पर दांव ( BJP targets MS Dhoni ) लगा सकती है। माही की प्रसिद्धि की वजह से बीजेपी को झारखंड मुक्ति मोर्चा ( JMM ), राष्ट्रीय जनता दल ( RJD ) और कांग्रेस ( Congress ) जैसे अपने राजनीतिक प्रतिद्वंदियों की तुलना में अप्रत्याशित लाभ मिलेगा।
लता मंगेशकर की भावुक अपील
इंटरनेशनल क्रिकेट से धोनी के रिटायरमेंट की खबरों ने फैन्स के बीच खलबली मच गई है। लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) ने भी धोनी के संन्यास की अफवाहों पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि नमस्कार एम.एस. धोनी जी। आजकल मैं सुन रही हूं कि आप रिटायर होना चाहते हैं। कृपया आप ऐसा मत सोचिए। देश को आप के खेल की जरूरत है और ये मेरी भी रिक्वेस्ट है कि रिटायरमेंट का विचार भी आप मन में मत लाइए।
सचिन बोले- धोनी का सम्मान कीजिए
वहीं दूसरी ओर मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने भी संन्यास पर चुप्पी तोड़ी है। एक न्यूज चैनल से बात करते हुए सचिन ने कहा कि यह धोनी का व्यक्तिगत फैसला है और किसी के निजी फैसले को उसपर ही छोड़ देना चाहिए। सभी को उन्हें अपना स्पेस देना चाहिए और उनका सम्मान करना चाहिए।
कोहली ने कहा-संन्यास के बारे में कुछ नहीं पता
बुधवार को कप्तान विराट कोहली जब मीडिया के सामने आए तो उनसे भी धोनी के संन्यास को लेकर सवाल पूछे गए। इसपर कोहली ने कहा कि नहीं, उन्होंने अभी तक हमें इस बारे में नहीं बताया है।
सेमीफाइनल में धोनी ने संभाली थी पारी
बता दें कि वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की ओर से धोनी ने ही पारी संभाली थी। धोनी ने इस मैच में 72 गेंदों पर एक चौके और एक छक्के की मदद से 50 रन बनाए। उनके आउट होने के बाद से मैच कीवी टीम की तरफ चला गया था।
Updated on:
11 Jul 2019 10:57 pm
Published on:
11 Jul 2019 09:03 pm
बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
