5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पीएम मोदी का कांग्रेस पर तंज, देश की जनता को राजा महाराजा नहीं चौकीदार चाहिए

पीएम नरेंद्र मोदी ने 'मैं भी चौकीदार' कार्यक्रम को किया संबोधित भ्रष्टाचार पर शिकंजा कस रही चौकीदार की सरकार: मोदी 'किसी भ्रष्टाचारी का पंजा देश की जनता के पैसे पर नहीं पड़ने दूंगा'

less than 1 minute read
Google source verification

image

Chandra Prakash Chourasia

Mar 31, 2019

Main bhi chowkidar

पीएम मोदी का कांग्रेस पर तंज, देश की जनता को राजा महाराजा नहीं चौकीदार चाहिए

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए खुद को देश का सजग चौकीदार करार दिया है। उन्होंने कहा कि मेरी सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कदम उठाया है। जिसने भी गलत काम किया है वह बच नहीं सकता है। देश की जनता को हुकुमदारों की जरूरत नहीं है।

पाकिस्तान अपनी मौत मरेगा, उसे छोड़ हमें आगे बढ़ना है: प्रधानमंत्री मोदी

चौकीदार कोई भ्रष्टाचार नहीं होने देगा: मोदी

तालकटोरा स्टेडियम में 'मैं भी चौकीदार हूं' अभियान को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि उनके रहते जनता के पैसों पर कोई पंजा नहीं डाल सकता। मोदी ने कहा कि उनकी सरकार ने भ्रष्टाचार पर शिकंजा कसा है। उनके चौकीदार होते हुए देश को कोई नहीं लूट सकता है। उन्होंने कहा कि देश की जनता इस चौकीदार को पसंद करती है। इस चौकीदार पर देश की जनता का भरोसा है। यह चौकीदार कोई भ्रष्टाचार नहीं होने देगा और किसी भ्रष्टाचारी का पंजा देश की जनता के पैसे पर नहीं पड़ने देगा।

'यही चौकीदार फिर देश चलाए'
पीएम मोदी ने कहा कि समाज के लिए काम करने वाला हर व्यक्ति चौकीदार होता है और चौकीदार किसी चौखट से बंधा नहीं होता। राहुल गांधी का नाम लिए बैगर उन्होंने कहा कि देश की जनता को राजा महाराजाओं की जरूरत नहीं होती है। देश की जनता चौकीदार को पसंद करती है, उसे एक चौकीदार ही चाहिए। वह चौकीदार का दायित्व निभाने का प्रयास कर रहे हैं। देश के 125 करोड़ लोगों ने इस चौकीदार को भरपूर प्यार दिया है और अब देश की जनता चाहती है कि यही चौकीदार फिर देश चलाए।