23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

30 मई को शपथ लेंगे नरेंद्र मोदी, दूसरी बार दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के बनेंगे प्रधानमंत्री

नरेंद्र मोदी के शपथ की तारीख और समय तय 30 मई को दूसरी बार कैबिनेट के साथ लेंगे PM पद की शपथ राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दिलाएंगे पद और गोपनीयता की शपथ
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Chandra Prakash Chourasia

•

Updated: 27 May 2019, 11:03 AM IST

Narendra Modi

राष्ट्रपति में 30 मई को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे नरेंद्र मोदी, कैबिनेट भी होगी साथ

नई दिल्ली।लोकसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत मिलने के बाद राष्ट्रपति के नरेंद्र मोदी को सरकार बनाने का न्यौता दिया था। अब राष्ट्रपति भवन की ओर से ही मोदी के शपथ ग्रहण कार्यक्रम की घोषणा की गई है। राष्ट्रपति भवन के मुताबिक प्रधानमंत्री पद के लिए नरेंद्र मोदी 30 मई को पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद प्रधानमंत्री और केंद्रीय मंत्रिपरिषद सदस्यों शाम 7 बजे राष्ट्रपति भवन में पद की शपथ दिलवाएंगे।

बिहार विधानसभा से उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का अस्तित्व खत्म, JDU में शामिल हुए RLSP के दोनों विधायक

दूसरी बार पीएम बनेंगे मोदी

दूसरी बार दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के प्रधानमंत्री बनने जा रहे मोदी के शपथ के लिए बीजेपी ने पूरी तरह कमर कस ली है। पिछली बार की तरह ही इस बार भी शपथ ग्रहण में कई विदेशी मेहमानों को बुलाया जा सकता है।

योग गुरु रामदेव का जनसंख्या नियंत्रण प्लान, तीसरे बच्चे को ना मिले कोई अधिकार

शनिवार को राष्ट्रपति ने की थी नियुक्ति

शनिवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने नरेंद्र मोदी को केंद्र में अगली सरकार गठित करने के लिए आमंत्रित किया था। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, राष्ट्रपति को संविधान के अनुच्छेद 75(1) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए उन्होंने नरेंद्र मोदी को भारत का प्रधानमंत्री नियुक्त किया है। इससे पहले मोदी को बीजेपी संसदीय दल के नेता चुना गया। इसके बाद उन्हें एनडीए संसदीय का नेता चुना गया।

खेलो पत्रिका Flash Bag NaMo9 Contest और जीतें आकर्षक इनाम, कॉन्टेस्ट मे शामिल होने के लिए http://flashbag.patrika.com पर विजिट करें।