24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

योग गुरु रामदेव का जनसंख्या नियंत्रण प्लान, तीसरे बच्चे को ना मिले कोई अधिकार

जनसंख्या नियंत्रण पर रामदेव का प्लान '2 से ज्यादा बच्चे पैदा ना करने के लिए बने सख्त काननू' 'अगले 50 साल में 150 करोड़ से अधिक ना हो देश की आबादी'
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Chandra Prakash Chourasia

•

Updated: 26 May 2019, 4:27 PM IST

Yoga guru Ramdev

योग गुरु रामदेव का जनसंख्या नियंत्रण प्लान, तीसरे बच्चे से छिना जाए हर अधिकार

नई दिल्ली।भारत की बढ़ती जनसंख्या ( population control ) पर पर योग गुरु बाबा रामदेव ( ramdev ) ने एकबार फिर चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि भारत की आबादी अगले 50 साल में 150 करोड़ से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। इससे ज्यादा हम नहीं संभाल सकते हैं। योग गुरु ने इसपर लगाम लगाने के लिए सरकार से सख्त नियम लाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि एक ऐसा कानून लागू करना चाहिए कि तीसरे बच्चे से हर तरह के अधिकार छिन लिए जाए।

बदल गया मोदी सरकार का नारा- अब- सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास

पूरी दुनिया के लिए बढ़ती आबादी समस्या

रविवार को रामदेव हरिद्वार में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा बढ़ती जनसंख्या पूरी दुनिया के लिए समस्या बन चुकी है। इसपर तत्काल नियंत्रण लगाए जाने की जरुरत है। यह तभी संभव होगा जब तीसरे बच्चे से मताधिकार छिन लिया जाए। इसके साथ ही उससे हर तरह की सरकारी सुविधाओं से भी वंचित रखा जाए।

मोदी सरकार 2.0 की कैबिनेट में कौन बनेगा अगला विदेश मंत्री? रेस में हैं ये दिग्गज

पहले भी दे चुके हैं ऐसे बयान

जनसंख्या नियंत्रण पर रामदेव ने ऐसा बयान पहली बार नहीं दिया है। इससे पहले उन्होंने कहा था कि जिनके दो से ज्यादा बच्चे हैं, उनके बच्चों को सरकारी स्कूल में दाखिला नहीं दिया जाना चाहिए। इसके साथ ही ऐसे लोगों को सरकारी अस्पताल में इलाज की सुविधा और सरकारी नौकरी नहीं दी जानी चाहिए।

खेलो पत्रिका Flash Bag NaMo9 Contest और जीतें आकर्षक इनाम, कॉन्टेस्ट मे शामिल होने के लिए http://flashbag.patrika.com पर विजिट करें।