
UP Assembly Elections Result 2022 : राष्ट्रीय लोकदल के सभी फ्रंटल संगठन भंग, राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत का बड़ा फैसला
UP Assembly Elections Result 2022 रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत सिंह चौधरी विधानसभा चुनाव के परिणामों के बाद एकदम से अलर्ट मोड पर आ गए हैं। जयंत सिंह चौधरी ने विधानसभा चुनाव में आशा के अनुरूप पार्टी को सीट न मिलने पर बड़ा फैसला लिया है। पार्टी अध्यक्ष जयंत सिंह चौधरी ने प्रदेश, क्षेत्रीय और जिला स्तर पर बने सभी फ्रंटल संगठनों को भंग कर दिया है। आज सोमवार को उन्होंने रालोद के आफिशियल ट्विटर हैंडलर से यह सूचना जारी की है। जयंत चौधरी ने ये फैसला विधानसभा चुनाव समाप्त होने के बाद लिया है। रालोद प्रमुख जयंत चौधरी ने तुरंत प्रभाव से रालोद का प्रदेश, क्षेत्रीय, जिला स्तर पर बना संगठन के अलावा फ्रंटलों को भंग कर दिया। पार्टी सूत्रों का मानना है कि इसके बाद जल्द ही नए सिरे से चरणबद्ध तरीके से संगठन का पुर्नगठन किया जाएगा। जिसमें कुछ जिम्मेदार युवा चेहरों को जगह दी जाएगीै।
विधानसभा चुनाव के दौरान ही संगठन की निष्क्रियता और पार्टी प्रत्याशियों के चयन को लेकर कुछ नेताओं ने विद्रोही सुर बुलंद किए थे। इसके बाद पार्टी के कुछ प्रत्याशियेां की हार के बाद संगठन में कार्यरत कुछ नेताओं पर उंगली उठ रही है। बताया जा रहा है कि असंतुष्ट नेताओं को संगठन में प्रमुख पद देकर संतुष्ट किया जाएगा। वहीं चुनाव के दौरान खराब प्रदर्शन करने वालों को संगठन से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।
चुनाव में हार और अपना गढ़ न बचा पाने का मलाल
बागपत जिले की तीन सीटों में से दो पर भाजपा ने कब्जा जमाया जबकि मात्र एक सीट छपरौली पर ही रालोद की इज्जत बच सकी। छपरौली को रालोद का गढ़ कहा जाता है। जहां पर पार्टी ने अपनी इज्जत बचाई।
Published on:
14 Mar 2022 01:59 pm
बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
