करुणानिध के अंतिम संस्कार में पीएम मोदी समेत कई बड़ी राजनीतिक हस्तियां शामिल होंगी। इस दौरान उनको राजकीय सम्मान के साथ विदा किया जाएगा। वहीं, करुणानिध के निधन के बाद चेन्नै में उस समय विवाद खड़ा हो गया, जब तमिलनाडु की एआईएडीएमके सरकार ने उनको दफनाने के लिए मरीना बीच पर जगह देने से साफ इनकार कर दिया। आपको बता दें कि करुणानिधि के निधन के बाद मंगलवार को राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी डीएमके ने मांग की थी कि पूर्व मुख्यमंत्री को दफनाने के लिए मरीना बीच पर जगह दी जाए।