28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डीएमके चीफ करुणानिधि के निधन पर देश में आज राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा राष्ट्र ध्वज

तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री और डीएमके चीफ एम करुणानिधि के निधन के बाद बुधवार को देश में राष्ट्रीय शोक की घोषणा कर दी गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 8 Aug 2018, 7:46 AM IST

M karunanidhi

डीएमके चीफ करुणानिधि के निधन पर देश में आज राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा राष्ट्र ध्वज

नई दिल्ली। तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री और डीएमके चीफ एम करुणानिधि के निधन के बाद बुधवार को देश में राष्ट्रीय शोक की घोषणा कर दी गई है। आज यानी बुधवार को एम. करुणानिधि के सम्मान में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। आपको बता दें कि करुणानिधि का चेन्नई के एक अस्पताल में मंगलवार की शाम निधन हो गया। सरकारी बयान में मंगलवार को यह जानकारी दी गई। गृह मंत्रालय की ओर जारी एक बयान में कहा गया कि दिवगंत नेता का राष्ट्रीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि की जाएगी। अंत्येष्टि बुधवार को चेन्नई में किया जाएगा। भारत सरकार ने देशभर में एक दिवसीय शोक घोषित किया है। इस दिन सरकारी कामकाज बंद रहेंगे।

मुजफ्फरपुर के बाद हरियाणा में शेल्टर होम का खुलासा, बच्चों के यौन शोषण की आशंका

महाराष्ट्र के 17 लाख कर्मचारियों ने शुरू की तीन दिवसीय हड़ताल, सरकार ने दी वेतन काटने की चेतावनी

बड़ी हस्तियां लेंगी भाग

करुणानिध के अंतिम संस्कार में पीएम मोदी समेत कई बड़ी राजनीतिक हस्तियां शामिल होंगी। इस दौरान उनको राजकीय सम्मान के साथ विदा किया जाएगा। वहीं, करुणानिध के निधन के बाद चेन्नै में उस समय विवाद खड़ा हो गया, जब तमिलनाडु की एआईएडीएमके सरकार ने उनको दफनाने के लिए मरीना बीच पर जगह देने से साफ इनकार कर दिया। आपको बता दें कि करुणानिधि के निधन के बाद मंगलवार को राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी डीएमके ने मांग की थी कि पूर्व मुख्यमंत्री को दफनाने के लिए मरीना बीच पर जगह दी जाए।

पाकिस्तानी गर्लफ्रेंड के सवाल पर थरूर का जवाब, 100 देशों में मेरी फ्रेंड गर्ल हैं

वहीं, राज्य सरकार के जगह देने के इनकार के बाद चेन्नै स्थित कावेरी हॉस्पिटल के बाहर जमा डीएमके समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन के रूप में जमकर हंगामा किया। समर्थकों के हंगामे के दौरान हालात बिगड़ता देख मद्रास हाईकोर्ट ने बुधवार सुबह इस मामले में सुनवाई करने की बात कही।