9 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर ने कांग्रेस से बनाई दूरी, बोलीं- केवल समाज सेवा लक्ष्य

नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर ने कांग्रेस पार्टी से दूरी बना ली है नवजोत कौर ने कहा कि वह अब किसी भी पार्टी से नहीं जुड़ी हुई हैं

2 min read
Google source verification

image

Mohit sharma

Oct 23, 2019

a.png

,,

नई दिल्ली। अमृतसर की पूर्व विधायक और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर ने कांग्रेस पार्टी से दूरी बना ली है।

नवजोत सिंह सिद्धू अमृतसर पूर्व से कांग्रेस विधायक हैं। नवजोत कौर ने कहा कि वह अब किसी भी पार्टी से नहीं जुड़ी हुई हैं, और वह सामाजिक कार्य पर ध्यान केंद्रित करेंगी।

उन्होंने यह टिप्पणी अमृतसर के पास एक उपनगर, वर्का में की, जहां वह एक सामाजिक कार्यक्रम का उद्घाटन करने गई थीं।

चांद पर कदम रखते ही तेज हो गईं थी नील आर्मस्ट्रॉन्ग की धड़कनें, ऐसे पाया था काबू

असफलता के बाद भी इतिहास में दर्ज हो गया यह मून मिशन, चांद के पास हुआ था विस्फोट

वह इस साल के प्रारंभ में लोकसभा टिकट नहीं दिए जाने से पार्टी से नाराज हैं। उन्होंने अमृतसर से टिकट की कोशिश की थी, और बाद में उन्होंने चंडीगढ़ से भी टिकट चाहा।

लेकिन पार्टी ने चंडीगढ़ से पवन कुमार बंसल को टिकट दे दिया। सूत्रों ने कहा कि उनका यह कदम दबाव बनाने की राजनीति हो सकती है।

आपको बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू लंबे समय से पंजाब कांग्रेस के निशाने पर चल रहे हैं।

यह विवाद उस समय और अधिक गहरा गया था, जब सिद्धू मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की अनुमति लिए बिना पाक पीएम इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में जा पहुंचे थे।

चंद्रमा की उत्पत्ति के कारणों की खोज में जुटे वैज्ञानिक, अंतरिक्ष के रहस्यों से भी उठेगा पर्दा

चंद्रयान-2: धरती पर समृद्धि का द्वार खोल सकता है इसरो का यह मिशन, रच जाएगा इतिहास

इसके बाद कैप्टर अमरिंदर सिंह और सिद्धू के बीच का विवाद काफी तूल पकड़ गया था। यहां तक कि सीएम अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस हाईकमान से सिद्धू की शिकायत करते हुए उनको पंजाब से हटाने की मांग तक की थी।

उस समय कांग्रेस आलाकमान के हस्तक्षेप के चलते यह विवाद ठंडे बस्ते में चला गया था, लेकिन कैप्टन अमरिंदर ने सिद्धू का मंत्रालय बदल दिया था। इसके बाद सिद्धू ने मंत्री पद से त्याग पत्र दे दिया था।