1 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नीतीश सरकार ने विधायक फंड में किया एक करोड़ रुपए का इजाफा, पटना मेट्रो को भी दिखाई हरी झंडी

बिहार कैबिनेट ने मंगलवार को विधायकों और विधान पार्षदों के फंड में इजाफे के फैसले पर मुहर लगा दी।

2 min read
Google source verification
नीतीश सरकार ने विधायक फंड में किया एक करोड़ रुपए का इजाफा, पटना मेट्रो को भी दिखाई हरी झंडी

सीएम नीतीश कुमार

पटना। आगामी आम चुनाव का समय जैसे-जैसे नजदीक आता जा रहा है वैसे-वैसे देशभर में राजनीतिक दलों के बीच सियासी पारा चढ़ता जा रहा है। हर दल अपनी जीत को लेकर नई रणनीति तैयार कर रही है। इसी क्रम में बिहार की सियासत में भी कुछ दांव-पेंच खेले जा रहे हैं। नीतीश सरकार ने विधायक और विधान पार्षद फंड की राशि में एक करोड़ रुपए का इजाफा कर दिया है। बिहार कैबिनेट ने मंगलवार को विधायकों और विधान पार्षदों के फंड में इजाफे के फैसले पर मुहर लगा दी। इसके अलावा कैबिनेट ने पटना में मेट्रो रेल परियोजना पर भी मुहर लगा दी है। बता दें कि अब से पहले तक बिहार में विधायकों और विधान पार्षदों को अपने-अपने क्षेत्र के विकास के लिए 2 करोड़ रुपए मिलते थे, जिसे अब बढ़ाकर तीन करोड़ रुपए कर दिया गया है। विधायक इसकी मांग लंबे समय से करते आ रहे थे।

मुजफ्फरपुर: टीआईएसएस रिपोर्ट का खुलासा, कर्मचारियों को थी लड़कियों का यौन शोषण करने की आजादी

जुलाई में सरकार ने दी थी सहमति

आपको बता दें कि नीतीश सरकार ने इसी वर्ष जुलाई में विधायकों की मांग को स्वीकार करते हुए समहति दी थी। लेकिन राज्य में सुखे की स्थिति के कारण इसका ऐलान नहीं किया गया था। हालांकि अब कैबिनेट ने इसकी मंजूरी देकर अपनी मुहर लगा दी है। विधायकों के पास अब अपने क्षेत्र में बुनियादी विकास करने के लिए तीन करोड़ रुपए का फंड होगा। सरकार के फैसले के बाद विधायक काफी खुश हैं। उन्हें लगता है कि अपने क्षेत्र का विकास ज्यादा कर पाएंगे और आम लोगों को संतुष्ट कर पाएंगे।

बिहार: शेल्टर होम दुष्कर्म मामले में पप्पू यादव का नीतीश पर निशाना, आरोपियों को बचा रही सरकार

रेल परियोजना को मिली हरी झंडी

आपको बता दें कि मंगलवार को नीतीश सरकार की कैबिनेट ने राजधानी पटना में मेट्रो रेल परियोजना को भी हरी झंड़ी दे दी है। बीते कई वर्षों से इसपर चर्चा हो रही थी। बता दें कि नीतीश सरकार ने पटना मेट्रो रेल के लिेए दो हजार करोड़ रुपए की मजूरी दी है। पटना के दो रूटों पर मेट्रो को चलाने की मंजूरी मिली है और साथ ही मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के गठन पर भी मुहर लगा दी है। सरकार ने इन सबके अलावा कैबिनेट ने नगर निकायों और स्थानीय निकायों के निर्वाचित प्रतिनिधियों की मौत पर पांच लाख रुपए मुआवजा देने का भी ऐलान किया है।