
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की ओर से 101 रक्षा उपकरणों के आयात पर प्रतिबंध की घोषणा को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम ने निशाना साधा।
नई दिल्ली। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ( Defence Minister Rajnath Singh ) की ओर से 101 रक्षा उपकरणों ( Defence Equipment ) के आयात पर प्रतिबंध ( embargo on Import ) की घोषणा को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम ( Former union minister P Chidambaram ) ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि आज सुबह राजनाथ सिंह ने रक्षा उत्पादों के आयात पर प्रतिबंध की जो घोषणा की है, वह केवल शब्दजाल ( jargon ) है, क्योंकि उनका एकमात्र आयातक रक्षा मंत्रालय ( Defence ministry ) ही है।
कांग्रेस के वरिष्ठ नता पी चिदंबरम ने अपने ट्वीट में कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार सुबह धमाका करने का वादा किया था, लेकिन उनकी घोषणा उम्मीदों के विपरीत रही। रक्षा उपकरणों का एकमात्र आयातक रक्षा मंत्रालय है। इसलिए रक्षा उपकरणों के आयात पर कोई भी प्रतिबंध वास्तव में स्वयं पर प्रतिबंध है।
पूर्व गृह मंत्री चिदंबरम ने तंज कसते हुए कहा कि रक्षा मंत्री ने रविवार को अपनी ऐतिहासिक घोषणा में जो कहा उसके लिए सचिवों को केवल मंत्री के कार्यालय आदेश ( Official Order ) की आवश्यकता थी।
कांग्रेस नेता ने कहा कि आयात पर प्रतिबंध केवल शब्दजाल है। इसका अर्थ यह है कि हम 2 से 4 साल में उन्हीं उपकरणों को बनाने की कोशिश करेंगे जिन्हें हम आज आयात करते हैं। इसके बाद आयात बंद करेंगे।
आपको बता दें कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार की सुबह घोषणा की कि आत्मनिर्भर भारत पहल ( Atmanirbhar Bharat Initiative ) के तहत देश में रक्षा उत्पादों का उत्पादन बढ़ाने के लिए 101 उपकरणों के आयात पर रोक लगाई जाएगी। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। ट्विट में इस बात का भी जिक्र है कि रक्षा मंत्रालय आत्मनिर्भर भारत पहल को आगे बढ़ाने के लिए अब बड़े कदम उठाने को तैयार है।
Updated on:
09 Aug 2020 05:40 pm
Published on:
09 Aug 2020 05:37 pm
बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
