
नई दिल्ली। विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह ने पाकिस्तान दिवस के समारोह में शामिल
होने के बाद सोमवार को कहा है कि उन्हें सरकार द्वारा समारोह में जाने को कहा गया
था। सिंह ने उनसे समारोह में शामिल होने को लेकर पूछे गए सवाल को लेकर कहा, "भारत
सरकार को एमओएस (मिनिस्टर ऑफ स्टेट) भेजना था। मै वहां गया और वापस आ
गया।"
जब उनसे साफ तौर पूछा गया कि क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने
उन्हें पाक उच्चायोग में आयोजित समारोह में शामिल होने के लिए कहा था, इसपर सिंह ने
कहा, "भारत सरकार ने मुझे वहां जाने को कहा था।" पाक दिवस के जिस समारोह में वीके
सिंह शामिल हुए उसमें मिरवाइज उमर फारूक, सईद अली शाह गीलानी और यसीन मालिक जैसे
कश्मीर के अलगावादी नेता मौजूद थे।
इससे पहले विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह
सोमवार को पाकिस्तान दिवस के मौके पर पाक उच्चायोग में आयोजित समारोह में शामिल
हुए। पाक उच्चायुक्त अब्दुल बासित ने सिंह को समारोह में शामिल होने के लिए न्यौता
दिया था। हालांकि समारोह में शामिल हुए सिंह थोड़ी देर के लिए ही रूके। वहीं
अलगाववादी नेता मसरत आलम समारोह में शामिल नहीं हुआ। पाक उच्चायुक्त ने मसरत सहित
जम्मू-कश्मीर के अलगाववादी नेताओं को इस समारोह में शामिल होने के लिए न्योता भेजा
था।
Published on:
23 Mar 2015 11:31 pm
बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
