एक सवाल पर उन्होंने स्वीकार किया कि लॉकडाउन के कारण कई लोग फंस गए हैं, वे अपने-अपने घर आना चाहते हैं। इनमें बच्चों सहित बड़े, बुजुर्ग इत्यादि भी शामिल है। अब सरकार इनको अपने घरों तक पहुंचने के लिए ई-पास जारी करेगी। यदि कोई अपने वाहन से जाना चाहता तो वह पास बनवाकर जा सकता है। बच्चों के मां-बाप उन्हें ले जाना चाहते हैं तो वे उन्हें ले जाएं। इसके लिए उन्हें ई-पास की प्रक्रिया पूरी करना होगी।